Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने-फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध, रतलाम जिले में धारा 163 लागू… आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और कमेंट करने पर भी रोक

November 4, 2026

रतलाम: टीआई दिलीपपुरी हत्याकांड पर उबाल, रतलाम में शराब माफिया का पुतला जूते मारकर फूंका-सीबीआई जांच, हत्यारों को फांसी की उठी मांग

November 4, 2026

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कहा -रतलामी सेव के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई…औद्योगिक क्षेत्र में एसटीपी का शोधित पानी उपयोग कर सकेंगे उद्योग

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: टीआई दिलीपपुरी हत्याकांड पर उबाल, रतलाम में शराब माफिया का पुतला जूते मारकर फूंका-सीबीआई जांच, हत्यारों को फांसी की उठी मांग
रतलाम

रतलाम: टीआई दिलीपपुरी हत्याकांड पर उबाल, रतलाम में शराब माफिया का पुतला जूते मारकर फूंका-सीबीआई जांच, हत्यारों को फांसी की उठी मांग

EditorBy EditorNovember 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: टीआई दिलीपपुरी हत्याकांड पर उबाल, रतलाम में शराब माफिया का पुतला जूते मारकर फूंका-सीबीआई जांच, हत्यारों को फांसी की उठी मांग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 4नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। खातेगांव टीआई और गोस्वामी समाज के युवा सपूत शहीद दिलीपपुरी गोस्वामी की शराब माफियाओं द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में रतलाम में गोस्वामी समाज का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। दशनाम दत्त सेना मध्यप्रदेश एवं गोस्वामी समाज के नेतृत्व में समाजजनों ने प्रदर्शन कर शराब माफियाओं का पुतला दहन किया और श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीद दिलीपपुरी गोस्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदर्शन के दौरान हत्या के आरोपियों को फांसी देने, मामले की सीबीआई जांच कराने और प्रदेश में शराब माफियाओं के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की मांग उठाई गई।
प्रदर्शन से पहले समाजजन ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। मार्च कोर्ट चौराहे पहुंचा, जहां महामंडलेश्वर स्वामी आनंदगिरिजी महाराज, दशनाम दत्त सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वरपुरी गोस्वामी नागावाड़ी और महर्षि संजय शिवशंकर दवे की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष संजयपुरी गोस्वामी एवं गोस्वामी समाज रतलाम मंडल के नेतृत्व में सभा हुई।
यहां शहीद दिलीपपुरी को न्याय दिलाने और प्रदेश से माफिया तंत्र के समूल विनाश की मांग को लेकर नारे लगाए गए। इसके बाद शराब माफियाओं के प्रतीकात्मक पुतले को जूते मारकर आग के हवाले किया गया।

माफियाओं को संरक्षण देने वाले आकाओं का भी पदार्फाश हो

महामंडलेश्वर स्वामी आनंदगिरिजी महाराज ने कहा कि समाज अपने एक लाड़ले सपूत की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देगा। सरकार को प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे और शराब माफियाओं पर कठोर कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने मांग की कि इस हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी जाए, ताकि हत्या के पीछे सक्रिय लोगों और माफियाओं को संरक्षण देने वाले आकाओं का भी पदार्फाश हो सके। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को फांसी की सजा दिलाई जाए।
उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की भी मांग की। स्वामी आनंदगिरिजी ने कहा कि मुख्यमंत्री के परिवार की परंपरा दूध की नदियां बहाने की रही है, ऐसे में उन्हें प्रदेश को नशे और शराब के दुष्प्रभावों से मुक्त करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेना चाहिए।
दशनाम दत्त सेना के अध्यक्ष ईश्वरपुरी गोस्वामी ने कहा कि समाज के युवा सपूत की शहादत ने प्रदेश में फैले माफिया तंत्र का चेहरा उजागर किया है। जब तक ऐसे माफियाओं का पूरी तरह सफाया नहीं होता, समाज चैन से नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि दिलीपपुरी गोस्वामी को न्याय दिलाने के लिए समाज एकजुट होकर संघर्ष जारी रखेगा।

ये रहे उपस्थित

प्रदर्शन एवं श्रद्धांजलि सभा में गोस्वामी समाज के मंडल महंत भंवरगिरि, अखिल भारतीय गोस्वामी समाज युवा शाखा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरि, प्रकाशगिरि, निरंजनगिरि, कैलाश भारती, संजयपुरी, नाथुगिरि, कैलाशगिरि, नरेंद्र गिरि, रमेशगिरि, लालागिरि (हाटपिपलिया), शंकरपुरी गोस्वामी (ब्राह्मणखेड़ा), एडवोकेट राकेशगिरि, भंवरपुरी, राजेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकलेक्टर अजय कटेसरिया ने कहा -रतलामी सेव के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई…औद्योगिक क्षेत्र में एसटीपी का शोधित पानी उपयोग कर सकेंगे उद्योग
Next Article रतलाम: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने-फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध, रतलाम जिले में धारा 163 लागू… आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और कमेंट करने पर भी रोक
Editor

Related Posts

रतलाम: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने-फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध, रतलाम जिले में धारा 163 लागू… आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और कमेंट करने पर भी रोक

November 4, 2026

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कहा -रतलामी सेव के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई…औद्योगिक क्षेत्र में एसटीपी का शोधित पानी उपयोग कर सकेंगे उद्योग

November 4, 2026

रतलाम: धौंसवास के शासकीय तालाब से अवैध रूप से पानी निकालने पर दो मोटर जब्त…कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर देर रात्रि राजस्व एवं विद्युत विभाग के संयुक्त दल ने की कार्रवाई

November 4, 2026

रतलाम: जुलवानिया में 2.85 लाख टन पुराने कचरे का होगा निस्तारण, माणक चौक सब्जी मंडी की जगह बनेगा शॉपिंग मॉल…महापौर परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी, नगर निगम में 4 सहायक यंत्री और 12 उपयंत्री की भर्ती होगी

November 4, 2026

रतलाम: दीपावली पर्व के दृष्टिगत एसपी अमित कुमार ने किया शहर की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण…मुख्य बाजारों एवं प्रमुख मार्गों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, सुगम यातायात के लिए रूट डायवर्जन एवं पार्किंग प्लान जारी

November 3, 2026

रतलाम: दीपावली पर बांटी खुशियां, बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाया जैन सोशल ग्रुप एलिट का प्रोजेक्ट ‘मुस्कान’

November 2, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने-फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध, रतलाम जिले में धारा 163 लागू… आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और कमेंट करने पर भी रोक

By EditorNovember 4, 2026

रतलाम, 4नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सामाजिक सौहार्द…

रतलाम: टीआई दिलीपपुरी हत्याकांड पर उबाल, रतलाम में शराब माफिया का पुतला जूते मारकर फूंका-सीबीआई जांच, हत्यारों को फांसी की उठी मांग

November 4, 2026

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कहा -रतलामी सेव के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई…औद्योगिक क्षेत्र में एसटीपी का शोधित पानी उपयोग कर सकेंगे उद्योग

November 4, 2026
Top Trending

रतलाम: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने-फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध, रतलाम जिले में धारा 163 लागू… आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और कमेंट करने पर भी रोक

By EditorNovember 4, 2026

रतलाम, 4नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने…

रतलाम: टीआई दिलीपपुरी हत्याकांड पर उबाल, रतलाम में शराब माफिया का पुतला जूते मारकर फूंका-सीबीआई जांच, हत्यारों को फांसी की उठी मांग

By EditorNovember 4, 2026

रतलाम, 4नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। खातेगांव टीआई और गोस्वामी समाज के युवा सपूत…

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कहा -रतलामी सेव के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई…औद्योगिक क्षेत्र में एसटीपी का शोधित पानी उपयोग कर सकेंगे उद्योग

By EditorNovember 4, 2026

रतलाम 4 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने निर्देश दिए कि रतलामी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.