रतलाम 4 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। स्वामित्व योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने तीन तहसीलदारों को चेतावनी पत्र जारी किए हैं। इनमें तहसीलदार पिपलौदा श्रीमती पिंकी साठे, तहसीलदार ताल निर्भय सिंह गुर्जर तथा तहसीलदार रतलाम ग्रामीण मनीष जैन शामिल हैं।
कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को स्वामित्व रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन में सुधार नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा में पाया गया कि तहसील ताल में अब तक मात्र 17 प्रतिशत अर्थात 2 हजार 574 स्वामित्व रजिस्ट्रियां पूर्ण हुई हैं। इसी प्रकार रतलाम तहसील में 17 प्रतिशत अर्थात 4 हजार 255 तथा पिपलौदा तहसील में 16 प्रतिशत अर्थात 3 हजार 689 स्वामित्व रजिस्ट्रियां पूर्ण की गई हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व रजिस्ट्री वितरण कार्यक्रम शीघ्र आयोजित किए जाने की बात कही है। इसके मद्देनजर कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि वितरण कार्यक्रम से पहले जिले में स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए।