रतलाम, 6 नवंबर। जिले में अवैध मदिरा के विक्रय और कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने रतलाम परगना के अंतर्गत पंचेड़, इसरथूनी, नामली और शगुन ढाबा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा जब्त की। इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई है।
आबकारी टीम ने संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध मदिरा विक्रेताओं के ठिकानों पर विधिवत तलाशी ली। इस दौरान अवैध रूप से रखी गई मदिरा जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
तीन प्रकरण दर्ज, कार्रवाई जारी रहेगी
आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के विक्रय और भंडारण के मामलों में तीन प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं।विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।