रतलाम 9 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। खेतलपुर नाले से सिंचाई के लिए किसानों द्वारा लगाई गई मोटरों के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती सविता राठौर ने बताया कि खेतलपुर नाले पर सिंचाई के लिए लगाई गई चार मोटरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के दौरान एक मोटर जब्त की गई, शेष तीन मोटरों की केबल काटी गई। उक्त कार्रवाई विद्युत विभाग के सहयोग से संपन्न की गई।
