कोलकाताः पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ (केब) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा कि शहर में हो रही लगातार बारिश के बावजूद कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 21 सितम्बर को होने वाले दूसरे वनडे की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। गांगुली ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैदान को अच्छी तरह से तैयार किया गया है।
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 21 सितंबर को होने वाले दूसरे वनडे मैच की मेजबानी के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। पिछले कुछ दिनों में काफी बारिश हुई है। लेकिन हमारे पास सभी तरह के कवर उपलब्ध है। गौरतलब है कि इससे पहले पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने पिछले कुछ सप्ताह से शहर में हो रही बारिश के चलते मैदान की तैयारियों पर चिंता जताई थी।
आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भारत के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीका खेलेगी। सीरीज का पहला मैच 17 सितंबर को चेन्नई में, दूसरा 21 को कोलकाता में, तीसरा 24 को इंदौर में, चौथा 28 को बेंगलुरू में और पांचवां वनडे मैच एक अक्टूबर को नागपुर में खेला जाएगा। मेहमान टीम तीन मैचों की टी 20 सीरीका भी खेलेगी जिसकी शुरूआत सात अक्टूबर से रांची में होगी। दूसरा मैच 10 अक्टूबर को गुवाहाटी में और आखिरी मैच 13 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
