रतलाम,6मई(खबरबाबा.काम)। दिनदयाल नगर थाना क्षेत्र के करण नगर स्थित एक सूने मकान में तीन लोगो ने फर्जी रूप से बिक्री अनुबंध कर धोखाधडी की। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगो के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज किया है।
दिनदयाल नगर थाना पुलिस के मुताबिक कल्याण नगर निवासी श्रीमती वीणा पति कैलाश अग्रवाल का करण नगर में तीन कमरों वाला एक मकान बना हुआ है जो वर्तमान में खाली पडा हुआ था। इस मकान पर भगवान पिता शंकरलाल निवासी सिलावटो का वास अवैध रूप से रहने लग गया । जब श्रीमती अग्रवाल के परिवार को इसकी भनक लगी तो वह मकान पर पहुंची तो देखा उसमें भगवान कुमावत निवास कर रहा है। उसने कहा कि उसने बिक्री अनुबंध कर मकान को लिया है। जब उसे कहा गया कि यह मकान उनका है तो आरोपी भगवान ने मकान खाली करने के बदले एक लाख 30 हजार रूपये की मांग की। पीडित श्रीमती अग्रवाल ने इसकी शिकायत दिनदयाल नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले की पडताल की तो पता चला कि चांदनी चौेक निवासी अशोक पिता गणपतलाल तथा दीपक पिता ईश्वर निवासी शंकरगढ ने इस मकान को फर्जी रूप से अनुबंध कर भगवान कुमावत को बेच दिया था। पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियो के खिलाफ धारा 420, 120 बी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
Trending
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
