रतलाम,17जून(खबरबाबा.काम)। जनवादी लेखक संघ जिला ईकाई रतलाम द्वारा स्थानीय महारानी लक्ष्मीबाई
कन्या विद्यालय कोठारीवास रतलाम में कबीर जयंती पर परिचर्चा तथा काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अतिथि महंत हिरालालजी साहब कबीर आश्रम हरथली तथा अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार ओमप्रकाश ऐरन ने की ।सर्वप्रथम प्रोफेसर रतन चौहान ने विषय प्रवतन करते हुए कहाँ की भक्तिकॉल से लगाकर कबीर युग तक कबीर ने हिन्दु-मुस्लीम को एक करने की बात कहीं। कबीर अपने युग के महान चिन्तक, दार्शनिक एवं साहित्यकार रहे हैं। उनकी प्रासंगिकता हर युग में रहेगी। वें दलित शोषित दलित के पक्ष में खडे थे। हिन्दी साहित्य उनके बिना अधुरा है। व्यंग्यकार झुझार सिंह भाटी ने कबिर के दोहे गाकर सुनाए। मुख्य अतिथि महंत हिरालालजी साहब कबीर आश्रम हरथली ने कबीर के जन्म निर्वाण तथा उनके द्वारा समाज सुधार
के क्षेत्र में किये गये कार्यों का वर्णन किया तथा कबीर भजन सुनाएँ। अध्यक्षता कर रहें, डॉ. ऐरन ने कबीर के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला । कार्यकम का संचालन करते हुए नाट्यकर्मी युसुफ जावेदी ने कबीर के उलटबासी पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ अभिभाषक शान्तिलाल मालवीय कबीर के अनछुए पक्ष को उजागर किया । इस पहले सत्र का आभार संस्था सचिव श्री रणजीतसिंह जी राठौर ने माना ।
दुसरे सत्र में काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रोफेसर रतन चौहान तथा संचालन युसुफ जावेदी ने किया । जिसमें निम्नांकित कवियों ने कविता पाठ किया। सर्वप्रथम पेंशनर संघ
अध्यक्ष किर्ती शर्मा ने जनगीत प्रस्तुत किया। सायर अब्दुल सलाम खोखर , हरिशंकर भट्नागर ने समसामयिक गजले पेश की । जनकवि श्याम माहेश्वरी ने अपनी कविता में भुका-पेट उँची डाली प्रस्तुत की। दिलीप जोशी ने श्रंगार गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जन्मेजय उपाध्याय , प्रकाश हेमावत , नविनचंद गेहलोत ,नवशिल , कृष्णकांत प्यासा , झुझार सिंह भाटी,लक्ष्मण पाठक , सुभाष यादव , नरेन्द्र पण्डया , सुरेश माथुर , जवेरी लाल गोयल, डॉ0 ओमप्रकाश ऐरन, रतन चौहान , रणजीत सिंह राठौर राज आदि ने कविता पाठ किया । इन रचनाओं पर प्रोफेसर रतन चौहान ने सारगर्भित टिप्पणी करते हुए कहां की समाज की विदुपताओं को कवि उजागर करें। समाज में हो रहें शोषण से किस तरह मुक्ति मिले यह बात अपनी कविताओं में प्रस्तुत करें। उन्होने धुमिल की कविता को कोड करते हुए कि कविता क्या कुर्ता है, पाजामा है,ना भाई ना कविता शब्द की अदालत में , मुजरिम के कटघरे में खडे बेकसुर आदमी का हलफनामा है। कविता क्या है, व्यक्तित्व बनाने की चिज है, चरित्र चमकाने की चिज है, ना भाई ना,
भाषा में आदमी होने की तमीज है। इस अवसर पर सुधि श्रोता उपस्थित थे। आभार जलेस अध्यक्ष रमेश शर्मा ने माना।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
