Author: Editor

रतलाम,25मार्च(खबरबाबा.काम)। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से नेहरू स्टेडियम में आयोजित रतलाम रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) में प्रतिदिन रोमांचक मुकाबले हो रहे है । प्रतियोगिता संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज, जयेश राठौर एवं मनीष शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन तीन मैच खेले जा रहे है। खिलाडियों से परिचय अतिथि महापौर प्रह्लाद पटेल , जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप उपाध्याय, भाजपा नेता जलज सांखला,गौरव त्रिपाठी पतंजलि योग संस्थान के प्रेम पुनिया ,पूर्व नगर प्रचारक विकास जैन , भाजपा नेता राजेश पांडेय , पत्रकार तुषार कोठारी, राजेश मूणत ,पूर्व पार्षद राजेंद्र राठौर, सतीश भारती…

Read More

रतलाम, 24मार्च (खबरबाबा.काम)‌। मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची आ गई है। पार्टी ने इस बार अपने बड़े चेहरों के साथ नए चेहरों को मौका दिया है। साथ ही दो विधायकों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। रतलाम लोकसभा सीट से एक बार फिर कांग्रेस ने कांतिलाल भूरिया को मैदान में उतारा है। शनिवार रात को कांग्रेस ने प्रत्याशियों की अपनी दूसरी सूची जारी की। एक दशक से राजगढ़ लोकसभा सीट बीजेपी का अजेय गढ़ बना हुआ है, वहां से कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मौका दिया है। वहीं, झाबुआ-रतलाम सीट पर फिर…

Read More

रतलाम,24मार्च(खबरबाबा.काम)। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रथम रतलाम आगमन पर भाजपा नेता विनोद करमचंदानी ने उनका स्वागत। इस दौरान करमचंदानी ने कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की बेहतरी के लिए चर्चा की। आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की मौजूदगी में मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात की। उन्होंने पुष्पहार पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।उन्होंने डॉ. यादव के मंत्री कार्यकाल में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हुए बेहतर कार्यों के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष करमचंदानी ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान आर्ट्स एंड साइंस…

Read More

रतलाम,23मार्च(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शनिवार को प्रथम नगर आगमन पर भाजपा नेता प्रवीण सोनी एवं मित्र मंडल ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को प्रथम बार रतलाम आए। यहां उन्होंने प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। हेलीपैड से बैठक स्थल पर पहुंचने के मध्य जगह-जगह मंच बनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। अतिथि गार्डन के बाहर भाजपा नेता प्रवीण सोनी और मित्र मंडल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भाजपा नेता प्रवीण सोनी ने मुख्यमंत्री को पुष्प हार पहनाया। इस अवसर पर समाजसेवी ललित दख, सूरज जाट, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव…

Read More

रतलाम, 23 मार्च (खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम में लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत से लोकसभा का चुनाव जीतेगी। भाजपा में ही ऐसा संभव है कि एक छोटे से कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया जाता है। भाजपा का कार्यकर्ता होना हमारा सौभाग्य है। डॉ. यादव की उपस्थिति में आलोट के पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज चावला और रतलाम के कांग्रेस नेता प्रमोद गुगालिया, कांग्रेस नेता ललित चौपड़ा समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद गुमानसिंह डामोर,…

Read More

रतलाम,23मार्च(खबरबाबा.काम)। जैन सोशल ग्रुप मैत्री द्वारा अपने स्थायी सेवा प्रोजेक्ट जीव दया के अंतर्गत गौ सेवा कार्य जैन दिवाकर गौ शाला में किया। संस्थापक अमित कोठारी द्वारा बताया गया की ग्रुप परिवार के द्वारा हमेशा मैत्री परिवार के सदस्यों के जन्मदिवस या वैवाहिक सालगिरह को जीव दया के कार्य करके सार्थक तरीके से मनाया जाता है। इसी कढ़ी में सदस्य भाई सौरभ पितलिया के जन्मदिवस के उपलक्ष में गौ सेवा कार्य किया गया श। जिसका संपूर्ण लाभार्थ पितलिया परिवार द्वारा लिया गया। जैसा की विदित है मैत्री परिवार की प्रोजेक्ट टीम के द्वारा सम्बंदित सदस्य के लाभार्थ में यह…

Read More

रतलाम,23मार्च(खबरबाबा.काम)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए। डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री के रतलाम आगमन के अवसर पर हेलीपैड पर उनकी अगवानी के लिए पहुंचे थे। कांग्रेस नेताओं के एक के बाद एक भाजपा में शामिल होने से पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं की पूछ परख कम होने के प्रश्न पर डिप्टी सीएम श्री देवड़ा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बरकरार रहेगा। कांग्रेस नेताओं के भाजपा में आने से पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी। यदि कोई पार्टी की रीति नीति और…

Read More

रतलाम,23मार्च(खबरबाबा.काम) । मध्यप्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चावला और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद गुगालिया ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दोनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रतलाम प्रवास के दौरान भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश  के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शनिवार को रतलाम पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां से बरबढ रोड क्षेत्र स्थित एक मैरिज गार्डन पर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे। बैठक शुरू होने से पूर्व यहां बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। कांग्रेस नेता एवं आलोट विधानसभा के पूर्व…

Read More

रतलाम 22 मार्च(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव 23 मार्च को पहली बार रतलाम आ रहे है। वे यहां लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं वन,पर्यावरण एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान भी उपस्थित रहेगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मार्च को प्रातः 09:30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा रतलाम के लिए रवाना होगे। रतलाम मे 10:15 बजे बंजली हवाई पट्टी…

Read More

रतलाम 22 मार्च(खबरबाबा.काम)।  जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक शुक्रवार को नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राजेश बाथम की अध्यक्षता में संपन्न उक्त बैठक में बताया गया कि आगामी सभी त्योहार शहर की परंपरा अनुसार सौहार्दपूर्ण ढंग से सद्भाव के साथ मनाए जाएंगे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शांति समिति के निर्णय अनुसार सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से समय सीमा में करे। बैठक में पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने त्योहारों का आयोजन के दौरान की जाने वाली पुलिस व्यवस्थाओं की जानकारी दी।…

Read More