Author: Editor

रतलाम,10मार्च(खबरबाबा.काम)। रात में एक कार असंतुलित होकर पुलिया से नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक युवक की मौत हो गई। कार में महिला और बच्चे भी सवार थे जो बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना रात ग्यारह बजे के लगभग रावटी-शिवगढ़ रोड स्थित बायड़ी गांव की बताई जा रही है। हादसे में कल्याणपुरा थाने के गांव झायड़ा रहवासी निलेश पिता कमलसिंह नायक (33) की मौत हो गई। शिवगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।मेडिकल कॉलेज में युवक का पोस्टमार्टम हो रहा है। शिवगढ़ पुलिस से मिली…

Read More

रतलाम,10मार्च(खबरबाबा.काम)। शनिवार देर शाम रतलाम से कुछ दूर स्थित ग्राम सरवड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दंपती और 2 साल के बेटे की मौत हो गई। पहले बाइक की आमने-सामने भिंड़त हुई फिर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार में ट्रैक्टर ने सड़क पर गिरे दंपती सहित बच्चे को कुचल दिया। तीनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पहले बच्चे को और उसके बाद उपचार के दौरान दंपती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी व 2 साल के बच्चे की मौत हो गई। पहले दो बाइक की आमने-सामने भिंड़त…

Read More

रतलाम,10मार्च(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी की रतलाम लोकसभा उम्मीदवार श्रीमती अनीता चौहान एवं वन और पर्यावरण मंत्री नागर सिंह चौहान शनिवार को अपने रतलाम दौरे के अवसर पर भाजपा नेता प्रवीण सोनी के निवास पर पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। रतलाम लोकसभा उम्मीदवार श्रीमती अनीता चौहान का भाजपा नेता प्रवीण सोनी, उनके परिवार के सदस्यों एवं मित्रों ने स्वागत कर विजय की अग्रिम शुभकामनाएं दी। यहां वन मंत्री नागर सिंह चौहान का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, समाजसेवी ललित दख, जिला महामंत्री…

Read More

रतलाम,9मार्च(खबरबाबा.काम)। लोकसभा चुनाव से पहले राज्य शासन ने प्रदेश के 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इससे प्रदेश के 6 जिलों के कलेक्टर भी प्रभावित हुए हैं। इनमें रतलाम, उमरिया, सीधी, विदिशा, दमोह और झाबुआ जिले शामिल हैं। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार रतलाम कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार (2010) को राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक पद पर पदस्थ किया है। उनका पदांकन मप्र शासन के अपर सचिव के रूप में की गई है। उनके स्थान पर अब 2012 के आईएएस अफसर राजेश बाथम रतलाम कलेक्टर होंगे। वे…

Read More

रतलाम,9मार्च(खबरबाबा.काम)। शहर का शासकीय मेडिकल कॉलेज फिर चर्चाओं में है। मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर एक बार फिर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक युवतियों ने आज इस मामले की शिकायत एसपी राहुल लोढा को की है। https://youtu.be/uNUoXKOtIdI?si=kHWFoiN5crFcPRLS शनिवार दोपहर को एसपी से मिलने रतलाम के विजयसिंह पिता हिम्मतसिंह, रिता पांचाल, बलराम कुमावत, अर्जुन पाटीदार पहुंचे। इन युवक युवतियों ने एसपी को शिकायत में बताया कि वह पूर्व में डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे शासकीय मेडिकल कॉलेज में अस्थाई रूप से नर्सिंग स्टाफ में पदस्थ थे। लेकिन कोविड के बाद उन्हें वहां से हटा दिया।…

Read More

रतलाम 09 मार्च(खबरबाबा.काम)। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की रतलाम संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान ने शनिवार को रतलाम जिले के तीनों विधानसभा क्षेंत्रो रतलाम ग्रामीण, रतलाम शहर एवं सैलाना का सघन दौरा किया। लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद जिलें के पहले प्रवास पर आई श्रीमती चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। श्रीमती चौहान ने कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का कल्याण करना उनका लक्ष्य है। देश को मजबूत रखने के लिए मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे। श्रीमती चौहान ने रतलाम जिले के दौरे की शुरुआत ग्रामीण…

Read More

रतलाम,9 मार्च(खबरबाबा.काम)। बजट पर चर्चा के लिए शनिवार को आयोजित नगर निगम का सम्मेलन काफी हंगामेदार रहा। अधिकांश समय सत्ता पक्ष के पार्षद ही अपने सवालों और आरोपों से अधिकारियों को घेरते दिखे।आज फिर जहां सिविक सेंटर में हुई रजिस्ट्रियों का मामला गरमाया, वहीं भाजपा की महिला पार्षदों ने आयुक्त पर अभद्र तरीके से बात करने को लेकर हंगामा किया। खास बात यह रही कि भाजपा की महिला पार्षदों को अपने ही दल के महापौर का पूरा साथ नहीं मिल पाया। महापौर आयुक्त के बचाव में नजर आए। जब सत्ता पक्ष के पार्षदों ने आयुक्त से इस मामले में…

Read More

भोपाल,9मार्च(खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश के कई दिग्गज कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए। भोपाल से सुरेश पचौरी के साथ इंदौर के संजय शुक्ला और विशाल पटेल जैसे कई नेताओं ने शनिवार को भाजपा  का दामन थाम लिया। सभी कांग्रेस नेताओं ने भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में एक बैठक में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस को बड़ा नुकसान कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के जाने से लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को बड़ा नुकसान होगा। बीजेपी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी…

Read More

रतलाम,9मार्च(खबरबाबा.काम)। रतलाम के नामली और पंचेड़ मार्ग पर भीषण हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों मृत युवक रतलाम के मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से गार्ड की नौकरी करते थे। दोनों के शव का शनिवार सुबह पीएम होगा। घटना से गांव में शोक की लहर छा गई। बाइक और कार के बीच भीषण दुर्घटना शुक्रवार शाम 6.30 बजे की है। हादसे में घटला निवासी सुदीप (26) पिता राधेश्याम मालवीय और चचेरा भाई अभिषेक (23) पिता मुकेश मालवीय की मौत होना बताया गया है। दोनों शुक्रवार सुबह 10 बजे सैलाना के केदारेश्वर दर्शन करने…

Read More

रतलाम,8मार्च(खबरबाबा.काम)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत महात्माओं के सानिध्य में सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का आयोजन शुक्रवार को मां कालिका माता मेला प्रांगण में किया गया। हर हर महादेव, सनातन धर्म की जय के साथ पूरा परिसर शिवमय हो गया। आचार्य पंडित के सान्निध्य में विद्वान भूदेवों द्वारा महारुद्राभिषेक कराया गया। 351 यजमानों ने इस महारुद्राभिषेक में शामिल होकर अभिषेक किया। अखंड ज्ञान आश्रम के संत श्री देवस्वरूपानंदजी महाराज ने आशीवर्चन में श्रद्धालुजन को संबोधित करते हुए कहा कि वैभव वृद्धि के लिए ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा इस तरह…

Read More