Author: Editor

रतलाम 23 मई (खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को एक बार फिर बधाई एवं सराहना मिली है। मंगलवार को समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान समीक्षा में रतलाम जिले द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में सर्वाधिक निराकरण प्रतिशत अर्जित कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्टर श्री सूर्यवंशी की सराहना करते हुए उनको बधाई दी गई। इसी तरह समाधान ऑनलाइन में समीक्षा में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में रतलाम जिले द्वारा बी समूह में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर नरेंद्र कुमार…

Read More

रतलाम 23 मई (खबरबाबा.काम)। स्वंय के घर का हर व्यक्ति का सपना होता है, नागरिकों ने अपना मकान बनाने के लिए अवैध कॉलोनियों में प्लाट क्रय किये इसमें उनका दोष नहीं है, अवैध कॉलोनीवासी कॉलोनाईजरों के कुचक्र का शिकार हुए और उन्हे मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध नहीं हुई लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने उनके दर्द को समझा और कानून बनाया। अवैध कॉलोनियों में विकास करने में रतलाम प्रदेश में नंबर एक रहेगा। उक्त उद्गार विधायक रतलाम चेतन्य काश्यप ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा मध्यप्रदेश की अवैध कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना विकास कार्य, भवन अनुमति एवं विद्युत संयोजन प्रदान करने…

Read More

रतलाम,23 मई (खबरबाबा.काम)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने दिसंबर 2022 तक की अवैध कालोनियों को वैध करने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया है। प्रेस को जारी बयान में पूर्व महापौर श्री डागा ने कहा, उन्हें इस बात की खुशी है कि अवैध कॉलोनी को वैध करने की शुरुआत वर्ष 2012 में उनके महापौर कार्यकाल में रतलाम से हुई थी। उस दौरान रतलाम में सर्वप्रथम 17 अवैध कॉलोनी वैध हुई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उस समय इन 17 कॉलोनियों में विकास के लिए 8…

Read More

रतलाम,23मई(खबरबाबा.काम)। मंगलवार को जिले के आलोट थाने के बाहर कुछ लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी शामिल है। सत्ताधारी दल भाजपा के नेताओं सहित धरना दे रहे लोगों ने आलोट पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह अंजना, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी भी धरना प्रदर्शन में शामिल हैं। पुलिस पर ग्रामीणों से अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता पुलिस कर्मी को सस्पेंड कराने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पिपलिया…

Read More

नई दिल्ली,23मई(खबरबाबा.काम)। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। परीक्षा में इशिता किशोर ने AIR 1 रैंक हासिल की है। उसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा रहीं। इतने उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से  263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं।योग्यता सूची…

Read More

भोपाल,23मई(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 31 दिसंबर 2022 तक निर्मित सभी अनाधिकृत कॉलोनियाँ वैध की जायेंगी। इन कॉलोनियों में विकास के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। अधो-संरचना से जुड़ी सभी व्यवस्थाएँ की जाएंगी। पानी और बिजली के साथ ही अन्य व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जायेंगी। इन कॉलोनियों के गरीब रहवासियों से विकास शुल्क नहीं लिया जायेगा। जो मकान जिस रूप में बने हैं उन्हें उसी रूप में स्वीकार कर अनुमति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि अब अगर अवैध कॉलोनी कटी तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। अधिकारी इस पर पैनी नजर रखें। अवैध कॉलोनी…

Read More

रतलाम, 23 मई (खबरबाबा.काम)। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्त्वावधान में 29 मई से 4 जून तक महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती की श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियां शुरू हो चुकी है। बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में होने वाली कथा की तैयारियों को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें तैयारियों को मूर्त रूप देने के साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा हुई। महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती की कथा प्रतिदिन सांय 4 बजे से आरंभ होगी। प्रथम दिन कथा से पूर्व अलकापुरी चौराहा से दोपहर 3 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली…

Read More

रतलाम, 22 मई (खबरबाबा.काम)। सैलाना बस स्टैंड स्थित मुख्य डाकघर से लोकेंद्र टॉकिज तक बनने वाले 2.77 करोड़ के सिटी फोरलेन का भूमिपूजन विधायक चेतन्य काश्यप ने किया। मुख्य डाकघर से लोकेंद्र टॉकिज तक का यह सीसी फोरलेन करीब 327 मीटर लंबा रहेगा। सिटी फोरलेन के भूमिपूजन के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद द्वारा विधायक श्री काश्यप और महापौर  का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। यातायात का दबाव अधिक रहने के कारण लंबे समय से फोरलेन निर्माण की मांग चल रही थी। इसके निर्माण से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा। वर्तमान में यहां बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होने…

Read More

रतलाम,22मई(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में रतलाम जिले में एक और उपलब्धि हासिल की है। रेवेन्यू केस मॉनिटरिंग सिस्टम में जिला प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान पर आया है। 22 मई को जारी की गई रैंकिंग में 49.39 निराकरण प्रतिशत हासिल करते हुए जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित किया है।

Read More

रतलाम,22मई(खबरबाबा.काम) । श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल के द्वारा तीन दिवसीय महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल बुंदेला जन्म जयंती महोत्सव एवं संगठन के 63 वें वार्षिक उत्सव के अन्तर्गत तीसरे दिन आज राजपूताना संगठन के तत्वाधान में विशाल शोभायात्रा नगर में निकाली गई । शोभायात्रा के प्रारम्भ में प्रात: 7:30 बजे राजपूत धर्मशाला हाथीखाना पर भगवान श्री जागनाथ महादेव एवं महलवाड़ा स्थित माता पदमावती के मंदिर पर पूजन अर्चन कर आरती की गई। तत्पश्चात महाराजा सज्जनसिंह एवं रतलाम राज्य के संस्थापक महाराजा रतनसिंह जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। महलवाड़ा से भव्य शोभा यात्रा आरम्भ हुई जो…

Read More