Author: Editor

रतलाम,24सितम्बर(खबरबाबा.काम) l उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने रतलाम में रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल के बैनर तले आई एम ए हाल राजेन्द्र नगर पर कैम्प के माध्यम से निःशुल्क परीक्षण किया। मरीजों को 50 प्रतिशत के चार्ज पर उदयपुर में उपचार व घुटनों की सर्जरी एन्जोग्राफी आदि के लिए रेजिस्ट्रेशन किये गए। कैम्प का शुभारंभ आईएमए ट्रस्ट के सचिव डॉ योगेंद्र चाहर के आतिथ्य में प्रारंभ किया गया। संस्था अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, कैम्प संयोजक व रेडक्रॉस के प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र गादिया, सचिव अश्विनी शर्मा,पार्षद कमरुद्दीन व उदयपुर डॉक्टर की टीम डॉ सिमरन, डॉ डॉ…

Read More

भोपाल,24सितम्बर(खबरबाबा.काम)। भोपाल में हुई ब्लैकमेलिंग की घटना और इंदौर में हुए जघन्य हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस अधिकारियों की आपात बैठक ली। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पुलिस प्रशासन, ब्लैकमेलिंग की घटनाओं को गंभीरता से लें। कॉलेज परिसर, छात्रावास आदि में विशेष सतर्कता बरती जाए। इस प्रकार की घटनाओं में लिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। यह सुनिश्चित करें कि कॉलेज और छात्रावासों में अवांछित तत्व प्रवेश नहीं करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल में आईटीआई की छात्रा से ब्लैकमेलिंग की घटना और इस संबंध में की गई कार्यवाही पर पुलिस…

Read More

रतलाम,24सितम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर के मध्य स्थित सुभाष नगर ओवरब्रिज का कार्य विगत 18 महीनों से बंद पड़ा है‌।जनता काफी त्रस्त हो रही है। कार्य के बंद होने से लगभग 18 कॉलोनी के 20 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं।साथ ही आर्थिक मार झेल रहे हैं। इन सब बातों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने हेतु सुभाष नगर चौराहे पर धरना दिया एवं प्रदर्शन किया। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रतलाम जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी अमिताभ मंडलोई ने कहा यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है जनता की नितांत आवश्यकता की चीजों के लिए भी प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि  ध्यान…

Read More

रतलाम ,24सितम्बर(खबरबाबा.काम) राजनीति के मैदान के खिलाड़ी महापौर प्रह्लाद पटेल ने आज कबड्डी के मैदान में भी अपने खेल का जौहर दिखाया।विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान मालवा प्रांत के अंतर्गत  आयोजित दलीय प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर प्रहलाद  पटेल ने स्वयं कबड्डी के मैदान में उतर कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाडी भैया /बहिनों को अपने जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि खेल को अपने जीवन में उतार कर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर आप लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। महापौर ने कहा कि खिलाड़ी के जीवन में और इरादो…

Read More

आगरा,24सितम्बर2022। उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) जिले में एक रहस्यमई घटना ने सबके होश उड़ा दिए हैं. जहां एक सांप युवक का इतना बड़ा जानी दुश्मन बन गया है कि वो उसे बार-बार डस रहा है. ये सांप इस युवक को अब तक आठ बार डस चुका है. ये घटना आगरा से 14 किमी दूर अकोला ब्लॉक के मलपुरा क्षेत्र में मनकेंडा गांव की है. यहां रहने वाले रजत चाहर को इस सांप ने कई बार डस लिया है. जिसकी वजह से रजत समेत उसका परिवार और गांव के लोग दहशत में है. यहां के लोग अब बायगीरों से थाली…

Read More

रतलाम 23 सितंबर 2022। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देश पर स्ट्रेस ड ऐसैट्स स्टेबलाइजेशन फंड संस्था के ऋण ,ब्याज तथा अन्य प्रभार की राशि कुल 83 करोड़ 5 लाख 74 हजार 353 रुपए बकाया होने पर प्रशासन द्वारा शुक्रवार शाम को कार्रवाई करते हुए रतलाम शहर के चांदनी चौक स्थित 303. 22 वर्ग मीटर आकार के मकान को सील करते हुए उसका अधिपत्य स्ट्रेसड ऐसैट्स स्टेबलाइजेशन फंड संस्था को दिलाया गया।जहां बैंक द्वारा अपने गार्ड तैनात कर दिए गए। जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी जानकारी में बताया गया कि इंदरमल समरथमल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड निवासी चांदनी चौक रतलाम, अजय मोतीलाल…

Read More

रतलाम 23 सितंबर (खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाडे़ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से आमजन को परिचित कराने के लिए प्रदर्शनी आयोजित की गई है। स्टेडियम मार्केट परिसर में इस प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक चेतन्य काश्यप ने फीता काटकर किया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। विधायक श्री काश्यप ने प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह में कहा कि देश…

Read More

रतलाम 23 सितम्बर (खबरबाबा.काम)/ कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के नगरीय निकायों में नवनिर्वाचित महिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों के पति अथवा उनके निकटतम रिश्तेदार परिषद् व अन्य समितियों की बैठकों में शामिल नहीं हो सकेंगे। अधिनियम प्रावधान अनुसार अध्यक्ष, पार्षद पद के लिए महिला वर्ग के 50 प्रतिशत पद आरक्षित, निर्वाचित हैं। निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के सशक्तिकरण एवं नगरीय विकास मे महती व सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के उद्देश्य के दृष्टिगत निर्वाचित महिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों के पति अथवा उनके किसी संबंधी या रिश्तेदारों का परिषद् अथवा समितियों की बैठकों या अन्य कार्यों में शामिल होना…

Read More

रतलाम,23सितम्बर(खबरबाबा.काम)। चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। चोरों में पुलिस का खौफ खत्म हो जाता रहा है। धराड़ में कल दिनदहाड़े ताला चटका दिया। बिलपांक थाने में हुकुमचंद पिता पीरूलाल (35) निवासी नयापुरा धराड़ की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का अपराध कायम किया है। फरियादी के मुताबिक कल दोपहर को साढ़े बारह बजे से एक बजे के दरम्यान मकान पर कोई नहीं था। मकान को सूना पाकर अज्ञात बदमाश ने ताला चटका दिया। खाते से दो लाख से अधिक उड़ाए औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल जवाहर नगर रहवासी जानु चौहान की रिपोर्ट…

Read More

रतलाम,23सितम्बर(खबरबाबा.काम)। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आज लोको मोटिव केयर सेन्टर (डीजल शेड) रतलाम में सुबह 7:30 बजे वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। श्री बारठ ने अपने वक्तव्य मे कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारतवर्ष के कारखानों एवं उत्पादन इकाइयों, कोच फैक्ट्री में उत्पादन एवं कई प्रोडक्शन यूनिट जहां रेलवे कर्मचारी काम कर रहे हैं और उत्पादन भी अधिक हो रहा है, फिर भी सरकार की…

Read More