- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
Author: Samagra
रतलाम,3अप्रैल2020/ कोरोना वायरस के संबंध में रतलाम प्रशासन द्वारा 3 अप्रैल 2020 की स्थिति में जारी किया गया बुलेटिन-
नई दिल्ली, 3अप्रैल 2020/देश में कोरोना वायरस के हालात को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया कि देश में कल से लेकर आज तक कोरोना वायरस के 336 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि इस जानलेवा वायरस से अब तक 2301 लोग संक्रमित हो चुके है और 56 लोगों की मौत हुई है। संयुक्त सचिव ने बताया कि इन 56 मौतों में से 12 मौतें कल हुई हैं। इस जानलेवा वायरस से अब तक 157 मरीज पूरी तरह ठीक हुए है। उन्होंने कहा…
नई दिल्ली, 3अप्रैल2020/कोरोना वायरस की वजह से लाखों लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन से धरती को बहुत फायदा हो रहा है. धरती अब ज्यादा साफ हवा में सांस ले पा रही है. धरती पर इतनी साफ हवा करीब 75 साल बाद देखने को मिल रही है. इससे पहले द्वितीय विश्व युद्ध के समय इतनी साफ हवा हुई थी. अब वैज्ञानिकों ने उम्मीद है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ऐसा पहली बार होगा कि धरती पर कार्बन उत्सर्जन सबसे कम होगा. यानी कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा…
नई दिल्ली, 3 अप्रैल2020/आज जब कोरोना संकट के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है. अभी इस बात का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि ये संकटकाल कब तक खत्म होगा. हमें सामान्य जीवन में लौटने में कितना समय लगेगा. ऐसे में यूपीएससी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के सामने ऐसे कई उदाहरण हैं जो बिना कोचिंग के आईएएस परीक्षा में टॉप कर चुके हैं. बिना कोचिंग आईएएस बनने वालों से जानिए कुछ ऐसे ही टिप्स जो आपको लॉकडाउन के दौरान घर में पढ़ने की बेस्ट स्ट्रेटजी साबित हो सकते हैं. सिविल सर्विसेज फाइनल परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं.…
नई दिल्ली, 3अप्रैल2020/कोरोना वायरस की महामारी के खिलाफ देश इस वक्त एक महाजंग लड़ रहा है. देश में 21 दिनों तक लागू किए गए लॉकडाउन के नौवें दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत से हराने की जरूरत है. इसके लिए प्रधानमंत्री ने लोगों से रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट तक दीया जलाने की अपील की है, इसका मकसद एकजुटता का संदेश देने से है. ‘प्रकाश की महाशक्ति से कोरोना के अंधकार को हराएं’ इस अपील के…
इंदौर,3अप्रैल2020/ इंदौर की टाट पट्टी बाखल में की गयी घटना पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा छोभ जताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए थे। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी इंदौर श्री मनीष सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा तीन की उपधारा दो के तहत चार व्यक्तियों पर रासुका की कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेजे जाने के आदेश जारी किये हैं। जिला दंडाधिकारी इंदौर ने निरूद्ध किये गए इन दोषियों को केंद्रीय जेल रीवा में रखे जाने के आदेश दिए हैं।
भोपाल,3अप्रैल2020/ भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, आईसीएमआर) ने गुरुवार को माय लैब के बाद कोविड-19 के परीक्षण के लिए टेस्ट किट बनाने की एक और भारतीय कंपनी को अनुमति दे दी है। इसके तहत किलपेस्ट (ब्लैकबायो) कंपनी को आरटी-पीसीआर किट टीआरयूपीसीआर बनाने की सिफारिश की गई है। किलपेस्ट (ब्लैकबायो) कंपनी मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित है। बता दें कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद इससे पहले जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के तहत आने वाली प्रयोगशालाओं को कोरोना के परीक्षण की अनुमति…
इंदौर, 3अप्रैल2020/मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को इंदौर में 14 और छिंदवाड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही अब इंदौर में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 89, जबकि प्रदेश में कुल संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है। जानकारी के अनुसार, इंदौर में महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज ने गुरुवार को 14 कोरोना मरीजों की पुष्टि की है। जबकि छिंदवाड़ा जिला प्रशासन की ओर से एक 36 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। इस शख्स के संपर्क…
रतलाम,2अप्रैल2020/ जिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर द्वारा सर्दी जुकाम एवं सांस में तकलीफ के मरीजों हेतु संचालित ओपीडी का समय प्रातः 8:00 बजे रात्रि 8:00 बजे तक कर दिया गया है। साथ ही साथ चिकित्सालय के समस्त विशेषज्ञों को अन्य मरीजों को भी देखने के निर्देश दिए गए । कलेक्टर श्रीमती चौहान के निर्देश के अनुसार सर्दी जुकाम खांसी सांस में तकलीफ वाले मरीजों के अतिरिक्त अन्य मरीज प्रातः 9 से दोपहर 4 तक देखे जाएंगे। किसी भी मरीज को उपचार से मना नहीं किया जाएगा । हॉस्पिटल में वॉलिंटियर आगंतुकों के…
रतलाम,2अप्रैल 2020/नई दिल्ली जमात में शामिल 10 व्यक्ति जिनमें पांच महिला तथा पांच पुरुष सभी वारंगल तेलंगाना के निवासी है ,जो रतलाम शहर में विगत 15 मार्च को आए थे.उनके आने की प्राथमिक सूचना पुलिस की जिला विशेष शाखा को तत समय ही प्राप्त होने पर मेडिकल जांच कराई गई थी जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए थे. तहसीलदार रतलाम शहर गोपाल सोनी ने बताया कि उनके स्वास्थ्य के संबंध में निरंतर फॉलोअप भी टीम के द्वारा किया गया. 2 अप्रैल 2020 को पुनः उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराया गया ,जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए. जमात में शामिल लोगों के संबंध…
News
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
