Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » लाकडाउन का असर, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अब सबसे साफ हुई धरती की हवा
All News

लाकडाउन का असर, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अब सबसे साफ हुई धरती की हवा

SamagraBy SamagraApril 3, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली, 3अप्रैल2020/कोरोना वायरस की वजह से लाखों लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन से धरती को बहुत फायदा हो रहा है. धरती अब ज्यादा साफ हवा में सांस ले पा रही है. धरती पर इतनी साफ हवा करीब 75 साल बाद देखने को मिल रही है. इससे पहले द्वितीय विश्व युद्ध के समय इतनी साफ हवा हुई थी.
अब वैज्ञानिकों ने उम्मीद है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ऐसा पहली बार होगा कि धरती पर कार्बन उत्सर्जन सबसे कम होगा. यानी कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा है. लॉकडाउन की वजह से पूरी दुनिया में कार्बन उत्सर्जन कम हो गया है.
ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट के प्रमुख रॉब जैक्सन ने कहा है कि इस साल कार्बन उत्सर्जन में 5 फीसदी की गिरावट आने की उम्मीद है. इससे पहले 2008 की आर्थिक मंदी के समय कार्बन उत्सर्जन गिर कर 1.4 फीसदी हो गया था.
रॉब जैक्सन कैलिफोर्निया स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं. रॉब जैक्सन ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय कई देश बंद थे. बाजार, यातायात, उद्योग बंद थे. इसलिए हवा में प्रदूषण का स्तर बेहद कम हो गया था. फिर वैसा ही नजारा देखने को मिल रहा है.
रॉब ने बताया कि सोवियत संघ के टूटने पर न ही तेल संबंधी क्राइसिस के दौरान कभी भी कार्बन उत्सर्जन इतने कम स्तर पर नहीं आया. कोरोना वायरस की आपदा के दौरान कार्बन उत्सर्जन का कम होना एक छोटी सी खुशखबरी है.
रॉब जैक्सन ने कहा कि लेकिन प्रदूषण में आई कमी तो अस्थाई है. जैसे ही लॉकडाउन हटेगा फिर हम उसी गंदगी में जीने के लिए मजबूर हो जाएंगे. हमारी धरती भी प्रदूषणयुक्त हवा में सांस लेगी. लेकिन इसे धीरे-धीरे कम करने की जरूरत है.
पूर्वी इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया की पर्यावरण विज्ञानी कोरीन ले क्वेरे ने बताया कि ये जो अभी अच्छा बदलाव दिख रहा है, ये लॉकडाउन हटते ही वापस उसी जगह पहुंच जाएगा, जहां पहले था. यानी कुछ ही दिन धरती साफ हवा में सांस ले पाएगी.
कोरीन ले क्वेरे ने बताया कि 2008 की आर्थिक मंदी के बाद धरती पर ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में अद्भुत गिरावट आई थी. लेकिन उसके बाद वह वापस 5.1 फीसदी बढ़ गया. चीन में लॉकडाउन की वजह से प्रदूषण का स्तर और कार्बन उत्सर्जन 25 फीसदी तक गिर चुका है.
संयुक्त राष्ट्र ने पिछले साल नवंबर में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी कि अगर हर साल कार्बन उत्सर्जन में 7.6 फीसदी की गिरावट आए तब जाकर ग्लोबल वॉर्मिंग में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी.
वैज्ञानिकों ने माना है कि इस साल कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से कार्बन उत्सर्जन में 10 से 20 फीसदी की गिरावट आती भी है तो ये बहुत दिन तक नहीं रह पाएगी. क्योंकि 2021 की शुरुआत होते ही यह फिर से बढ़ने लगेगी. जो कि चिंता का विषय है.
(साभार-आज तक)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleUPSC क्रैक करना है? लॉकडाउन में करें ये काम, तीन IAS ने दिए टिप्स
Next Article कोरोना वायरस:कल से आज तक 336 नए मामले सामने आए, अब तक 2301 लोग संक्रमित, 56 मरीजों की मौत,स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले से नाराज गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखी चिट्ठी
Samagra

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद में आयोजित जन…

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.