- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
Author: Samagra
नई दिल्ली, 25मार्च2020/कोरोना वायरस से जंग का ऐलान करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों से मुखातिब हो रहे हैं. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी के लोगों से बात कर रहे हैं. महामारी कोरोना वायरस पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि महाराभारत का युद्ध 18 दिन में जीता था, कोरोना से 21 दिन में जीत की कोशिश है. पीएम मोदी ने कहा कि महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता गया था, आज कोरोना के खिलाफ जो युद्ध पूरा देश लड़ रहा है, उसमें 21 दिन लगने वाले हैं. हमारा…
भोपाल,25मार्च2020/ इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती दो महिलाओं समेत पांच मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की बुधवार को पुष्टि हुई। इनमें से किसी भी मरीज ने पिछले दिनों विदेश यात्रा नहीं की थी। यानी वे देश के भीतर ही इस घातक बीमारी की जद में आए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए मरीजों में शामिल 65 वर्षीय महिला पड़ोसी उज्जैन जिले की रहने वाली है। हालांकि, उसका इलाज इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में चल रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए…
रतलाम,25मार्च(खबरबाबा.काम)/ तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लाकडाउन का पालन कराने और जिले में भी कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से जुटा है। बुधवार को जब लोग जरूरी सामान के लिए निकले तब व्यवस्था संभालने के लिए एस.पी. गौरव तिवारी खुद सड़कों पर उतरें और सख्ती बरतते हुए लोगों को लाकडाउन का पूरी तरह पालन करने की समझाइश दी। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने चांदनीचौक,त्रिपोलियागेट रोड पर सड़कों पर सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को दूरी बनाकर बैठने की समझाईश देते हुए मुंह बांधकर रखने की हिदायत दी।…
भोपाल,25मार्च2020/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पदभार संभालने के बाद तत्काल एक्शन मोड में भी आ गए हैं। मुख्य सचिव को बदलने के बाद सीएम शिवराज सरकार ने आयोग में हुई नियुक्ति को भी निरस्त कर दिया है, वहीं कुछ आईएएस अधिकारियों के भी नवीन पदस्थापना की है। राज्य शासन ने राज्य अनुसूचित-जाति आयोग में नियुक्त अध्यक्ष श्री प्रदीप अहिरवार एवं सदस्य श्री गुरुचरण खरे का नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग में नियुक्त सदस्य श्रीमती नूरी खान और राज्य पिछड़ा आयोग में नियुक्त अध्यक्ष श्री जे.पी. धनोपिया तथा सदस्य श्री शैलेन्द्र पटेल के नियुक्ति…
नई दिल्ली, 25मार्च2020/बीते मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बहुत जल्द आर्थिक पैकेज देने की बात कही. वित्त मंत्री के इस बयान से भारतीय शेयर बाजार को उम्मीदें बढ़ गई हैं. यही वजह है कि 21 दिन के लॉकडाउन ऐलान के बाद भी शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स 400 अंक की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा. वहीं निफ्टी ने भी करीब 200 अंक की बढ़त देखी और यह 8 हजार अंक के स्तर पर पहुंच गया. -सोमवार को ऐतिहासिक गिरावट के बाद मंगलवार को बाजार में थोड़ी रौनक थी.तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 692.79 अंक यानी 2.67 प्रतिशत की बढ़त…
रतलाम 25 मार्च 2020/ जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार रतलाम जिले की राजस्व सीमा के भीतर निवास व्यक्ति के घर कोई अन्य व्यक्ति चाहे वह उसका पति या पत्नी, पुत्र, पुत्री, भाई, बहन यानी कोई भी व्यक्ति हो जो विदेश संक्रमित राज्य जिले से आया है, उसकी सूचना कोरोना वायरस कंट्रोल रूम पर अनिवार्य रूप से देना होगी। हेल्पलाइन 104 तथा कंट्रोल रूम नंबर 07412 242400 मोबाइल नंबर 89892 54487 तथा व्हाट्सएप नंबर 74158 32833 या 78695 73666 या 78798 24547 है। जिले की सभी होटलों, लॉजों के द्वारा विदेशी पर्यटकों के लिए अराइवल रिपोर्ट आफ फॉरेनर्स इन होटल फॉर्म सी भरा जाकर पुलिस…
नई दिल्ली, 24मार्च2020/लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार ने जरूरी सेवाओं से जुड़ी गाइडलाइन जारी कर दी है। इस दौरान राशन की दुकानें और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। साथ ही सब्जियां और दूध भी मिलेंगे। यहां पढ़ें जरूरी सेवाएं जो खुले रहेंगे: कौन सी दुकानें खुलेंगी? दवाएं राशन दुध पुलिस पेट्रोल पंप बिजली गैस सेवा प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया बैंक कौन सी दुकानें खुलेंगी? डॉक्टर के यहां जाने की इजाजत होगी पेट्रोल सीएनजी पीएनजी (साभार-अमर उजाला)
नई दिल्ली, 24मार्च2020/देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से, घरों से बाहर निकलने पर, पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है. चाहे जो हो जाए घरों में ही रहना है: पीएम मोदी -हमें भी ये मानकर चलना चाहिए कि हमारे सामने यही एक मार्ग है. हमें घर…
रतलाम,24मार्च(खबरबाबा.काम)/ रतलाम में पुलिस प्रशासन ने लॉक डाउन के उल्लंघन पर अब सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को दो और लोगों खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। वहीं अनावश्यक रूप से बाहर घूम रहे लोगों पर भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 122 वाहन जब्त किए हैं।पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पुलिस ने सभी आमजन से घरों में ही रहने की अपील की है। जैसा कि सभी जानते हैं कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है ।इसे रोकने के लिए पूरे देश में लाकडाउन किया गया…
नई दिल्ली, 24मार्च2020/फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना चल रहा है और इस महीने में कोरोना वायरस के कहर से पूरा देश परेशान है. इस बीच, सरकार से आम जनता के लिए राहत की खबर मिली है. आइए, 10 प्वाइंट में जानते हैं कुछ राहत की बातें.. – अगले 3 महीने के लिए ATM से कैश निकालना फ्री कर दिया गया है. मतलब ये कि अगर आप किसी भी बैंक के एटीएम से कैश निकालते हैं तो उस पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. इसके साथ ही मिनिमम बैलेंस का झंझट भी खत्म हो गया है. मतलब बैंक अकाउंट में कैश रखने…
News
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
