Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » पीएम मोदी बोले- हिंदुस्तान को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन
All News

पीएम मोदी बोले- हिंदुस्तान को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन

SamagraBy SamagraMarch 24, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली, 24मार्च2020/देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से, घरों से बाहर निकलने पर, पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है.
चाहे जो हो जाए घरों में ही रहना है: पीएम मोदी
-हमें भी ये मानकर चलना चाहिए कि हमारे सामने यही एक मार्ग है. हमें घर से बाहर नहीं निकलना है. चाहे जो हो जाए, घर में ही रहना है: PM
– उपाय क्या है, विकल्प क्या है? कोरोना से निपटने के लिए उम्मीद की किरण, उन देशों से मिले अनुभव हैं जो कोरोना को कुछ हद तक नियंत्रित कर पाए: PM
– सोचिए, पहले एक लाख लोग संक्रमित होने में 67 दिन लगे और फिर इसे 2 लाख लोगों तक पहुंचने में सिर्फ 11 दिन लगे. ये और भी भयावह है कि दो लाख संक्रमित लोगों से तीन लाख लोगों तक ये बीमारी पहुंचने में सिर्फ चार दिन लगे. यही वजह है कि चीन, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, इटली-ईरान जैसे देशों में जब कोरोना वायरस ने फैलना शुरू किया, तो हालात बेकाबू हो गए: PM
– आपको ये याद रखना है कि कई बार कोरोना से संक्रमित व्यक्ति शुरुआत में बिल्कुल स्वस्थ लगता है, वो संक्रमित है इसका पता ही नहीं चलता. इसलिए ऐहतियात बरतिए, अपने घरों में रहिए: PM
– घर में रहें, घर में रहें और एक ही काम करें कि अपने घर में रहें. आज के फैसले ने, देशव्यापी लॉकडाउन ने आपके घर के दरवाजे पर एक लक्ष्मण रेखा खींच दी है: PM
-आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, कोरोना वायरस की संक्रमण सायकिल तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है: PM
– निश्चित तौर पर इस लॉकडाउन की एक आर्थिक कीमत देश को उठानी पड़ेगी, लेकिन एक-एक भारतीय के जीवन को बचाना इस समय मेरी, भारत सरकार की, देश की हर राज्य सरकार की, हर स्थानीय निकाय की, सबसे बड़ी प्राथमिकता है: PM
– इस लॉकडाउन की एक आर्थिक कीमत देश को उठानी पड़ेगी, लेकिन एक-एक भारतीय के जीवन को बचाना इस समय मेरी, भारत सरकार की, देश की हर राज्य सरकार की, हर स्थानीय निकाय की, सबसे बड़ी प्राथमिकता है: PM
– देश के हर राज्य को, हर केंद्र शासित प्रदेश को, हर जिले, हर गांव, हर कस्बे, हर गली-मोहल्ले को अब लॉकडाउन किया जा रहा है: PM
– हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से, घरों से बाहर निकलने पर, पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है: PM
-आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है: PM
– पिछले 2 दिनों से देश के अनेक भागों में लॉकडाउन कर दिया गया है. राज्य सरकार के इन प्रयासों को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए: PM
– कुछ लोगों की लापरवाही, कुछ लोगों की गलत सोच, आपको, आपके बच्चों को, आपके माता पिता को, आपके परिवार को, आपके दोस्तों को, पूरे देश को बहुत बड़ी मुश्किल में झोंक देगी: PM
– आप कोरोना वैश्विक महामारी पर पूरी दुनिया की स्थिति को समाचारों के माध्यम से सुन रहे हैं और देख भी रहे हैं. दुनिया के समर्थ से समर्थ देशों को भी कैसे इस महामारी ने बिल्कुल बेबस कर दिया है: पीएम मोदी
– एक दिन के जनता कर्फ्यू से भारत ने दिखा दिया कि जब देश पर संकट आता है, जब मानवता पर संकट आता है तो किस प्रकार से हम सभी भारतीय मिलकर, एकजुट होकर उसका मुकाबला करते हैं: पीएम मोदी
-22 मार्च को जनता कर्फ्यू का जो संकल्प हमने लिया था, एक राष्ट्र के नाते उसकी सिद्धि के लिए हर भारतवासी ने पूरी संवेदनशीलता के साथ, पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान दिया: पीएम मोदी
कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 550 के पार
देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 550 के पार हो चुकी है और अबतक 10 की मौत हुई है. इस जानलेवा बीमारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों ने लॉकडाउन का ऐलान किया. कई राज्यों में कर्फ्यू भी लगाया गया है.
(साभार-आज तक)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: लाकडाउन के उल्लघंन पर दो और लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज,अनावश्यक बाहर घुम रहे लोगों पर भी कार्रवाई,122 वाहन जब्त, जानिए आखिर क्यों पुलिस की इस कार्रवाई से यह लोग भविष्य में नहीं चला सकेंगे वाहन
Next Article लॉकडाउन से घबराएं नहीं: सुबकुछ मिलेगा, यहां देखिए जरूरी समानों की लिस्ट
Samagra

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद में आयोजित जन…

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.