Author: Samagra

भोपाल  23 मार्च 2020/ प्रदेश में कोरोना वायरस के मद्देनजर उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों को देखते हुये जिलों में लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। इसको देखते हुये प्रदेश के श्रम आयुक्त श्री आशुतोष अवस्थी ने इस लॉकडाउन के प्रतिबंधों का पालन करने के निर्देश कारखानों, दुकानों एवं वाणिज्यिक संस्थानों को दिये है। इस संबंध में उन्होंने निर्देश दिये है कि वर्तमान लॉकडाउन के दौरान असाधारण परिस्थितियों में किसी भी कर्मकार की उक्त कारण से अनुपस्थिति रहने पर उनकी सेवा समाप्ति, छटनी, सर्विस ब्रेक आदि नहीं किया जाये। इस संबंध में जारी परिपत्र में कहा गया है कि कारखाना, दुकान अथवा वाणिज्यिक संस्थान के बंद रहने की अवधि में…

Read More

रतलाम 23 मार्च 2020/ कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत जिले में लागू लॉक डाउन के दौरान प्रतिबंध शिथिल अवधि में कालाबाजारी की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा चार दलों का गठन किया गया है। विभिन्न स्रोतों से जानकारी के अनुसार प्रतिबंध शिथिल अवधि के दौरान कई स्थानों पर खाद्य सामग्री की दुकानों पर मूल्य से अधिक दाम पर सामग्री विक्रय किए जाने संबंधी सूचना प्राप्त हुई है। इस परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर द्वारा दल गठन किया जाकर खाद्य सामग्री दुकानों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। गठित किए गए दलों के तहत पुलिस थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में आने…

Read More

भोपाल,23मार्च2020/ मध्य प्रदेश में 15 साल के सत्ता का वनवास काट के लौटी कांग्रेस 15 महीने तक की ही सत्ता में रह सकी. 15 सालों तक सत्ता पर काबिज रही बीजेपी को दोबारा से वापसी के लिए 15 महीने तक का ही इंतजार करना पड़ा. कमलनाथ के इस्तीफे के बाद अब एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान के सिर सत्ता का ताज सजने जा रहा है. कमलनाथ सरकार के खिलाफ सारे मोर्चों पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेतृत्व कर रहे थे. मध्य प्रदेश में 13 साल तक सत्ता की बागडोर संभालने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चौथी बार…

Read More

नई दिल्ली,23मार्च2020/कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए घरेलू उड़ानों पर भी रोक लगा दी गई है. मंगलवार रात 12 बजे से उड़ानों पर रोक लगाई है. हालांकि, कार्गो फ्लाइट पर पाबंदी लागू नहीं होगी. एयरलाइंस को मंगलवार रात 12 बजे से पहले अपने गंतव्य पर उतरने के लिए योजना बनानी होगी. रेल सेवा पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है. महामारी कोरोना वायरस ने अब देश की रेल और हवाई सेवा दोनों पर ब्रेक लगा दिया है. बता दें कि देश में हर रोज करीब 6500 घरेलू उड़ानें होती हैं और हर साल 144.17 मिलियन यात्री सफर…

Read More

रतलाम,23मार्च(खबरबाबा.काम)/ जिले के सिमलावदा गांव मे एक 25 वर्षीय महिला ने अपने दो दुधमुंही बच्चियों के साथ कुएं मे कूदकर जान दे दी। कुएं मे डूबने से तीनो कि दर्दनाक मौत हो गई। इस आत्महत्या कि वजह सामने नही आई है। घटना आज दोपहर उस समय हुई जब पीड़िता के घर में कोई नहीं था। इस दौरान महिला ने अपने दोनों बच्चियों उम्र 3 वर्ष और डेढ वर्ष को साड़ी से कमर से बांधा और घर के पास स्थित कुए में कूद गई | परिजनों ने जब तीनो की तलाश की तो, कुएं के बाहर ही महिला कि चप्पलें और…

Read More

रतलाम, 23मार्च(खबरबाबा.काम)/ कोरोना वायरस को लेकर रतलाम में जिला प्रशासन द्वारा लाकडाउन घोषित किया गया है. सोमवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लाकडाउन में जारी प्रतिबंध को कुछ शिथिल किया है. जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 24 मार्च से आगामी आदेश तक सब्जी मंडी सुबह 5:00 बजे से 8:30 बजे तक खुल सकेगी. वहीं फुटकर सब्जी विक्रेता, फल, दूध एवं किराना दुकान सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खुली रहेगी. इसके बाद सभी दुकानें बंद की जाएगी. घर पर दूध वितरण की अनुमति रहेगी. मेडिकल दुकाने…

Read More

भोपाल,23मार्च2020/ मध्यप्रदेश में पिछले करीब एक महीने से चली आ रही सियासी उठापटक सोमवार यानि आज थम जाने की आशा है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा हाईकमान ने मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के लिए शिवराज सिंह चौहान का नाम लगभग तय कर दिया है। शिवराज आज शाम 7 बजे शपथ ले सकते हैं।  उनके साथ मिनी कैबिनेट में शपथ ले सकती हैं। गौरतलब है कि 20 मार्च को कमलनाथ के इस्तीफे के बाद सीएम पद की दौड़ में शिवराज ही सबसे मजबूत दावेदार थे। पार्टी का एक खेमा भी मौजूदा विधानसभा में संख्या गणित को देखते हुए अभी फिलहाल शिवराज सिंह चौहान को ही…

Read More

नई दिल्ली, 23मार्च2020/ केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वह कोरोना वायरस बंद को कड़ाई से लागू करें और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। राज्य सरकारों से कहा गया है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें। पीआईबी के मुख्य डीजी केएस धतवालिया ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। ये निर्देश पीएम मोदी की उस अपील के ठीक बाद आया जिसमें उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने कहा था। पीएम ने कहा था कि अभी भी कुछ लोग इसे गंभीरता से…

Read More

रतलाम,23मार्च2020/ आज 23 मार्च को 1.सब्ज़ी मंडी 2. सब्जी की फुटकर दुकाने 3. किराना की दुकाने 4. दूध दही की दुकाने 5. फल की दुकाने दोपहर 3 बजे तक ही चालू रहेंगी । कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान इसके बाद बंद करने का आदेश दिया  है । घर पर बंदी से दूध का वितरण अनुमत रहेगा ।दवाई की दुकाने खुली यथावत रहेंगी. (फाइल फोटो)

Read More

भोपाल,23मार्च2020/ कोरोना वायरस  से निपटने भोपाल-जबलपुर जिले में गरीब वर्ग को एक माह का राशन निशुल्क प्रदान किया जाएगा। यह राशन उचित मूल्य दुकानों से दिया जाएगा।कार्यवाहक मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने आज यह निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में नागरिकों को कोरोना के प्रकोप से  राहत देने की मंशा से अनेक उपाय किए जा रहे हैं। इन उपायों में शहरों में शटडाउन किया जाना भी शामिल है। शटडाउन की स्थिति में गरीबों को राहत देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

Read More