Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » प्रदेश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सीएम रहें और अब चौथी बार सीएम पद की शपथ लेने वाले प्रदेश के पहले नेता होंगे शिवराज, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
All News

प्रदेश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सीएम रहें और अब चौथी बार सीएम पद की शपथ लेने वाले प्रदेश के पहले नेता होंगे शिवराज, जानिए पूरा राजनीतिक सफर

SamagraBy SamagraMarch 23, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल,23मार्च2020/ मध्य प्रदेश में 15 साल के सत्ता का वनवास काट के लौटी कांग्रेस 15 महीने तक की ही सत्ता में रह सकी. 15 सालों तक सत्ता पर काबिज रही बीजेपी को दोबारा से वापसी के लिए 15 महीने तक का ही इंतजार करना पड़ा. कमलनाथ के इस्तीफे के बाद अब एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान के सिर सत्ता का ताज सजने जा रहा है.
कमलनाथ सरकार के खिलाफ सारे मोर्चों पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेतृत्व कर रहे थे. मध्य प्रदेश में 13 साल तक सत्ता की बागडोर संभालने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चौथी बार भी मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. बीजेपी ने शिवराज चौहान को अब तक सभी मोर्चों में आगे किया हुआ है, ऐसे में सरकार बनने पर प्रदेश की कमान भी उन्हें सौंपी जा रही है. वो सोमवार शाम मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.
शिवराज सिंह चौहान की छवि जनता के बीच एक सरल नेता की है. बीजेपी आलाकमान भी शिवराज सिंह चौहान को तवज्जो देना नहीं भूलता. पिछले 15 महीनों में कई बार ऐसी नौबत आई, जब लगा कि कांग्रेस के हाथ से सत्ता छिन सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. इसका कारण है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ भी कम बड़े खिलाड़ी नहीं हैं, लेकिन इस बार उनकी एक नहीं चली और उन्हें सत्ता से विदा होना पड़ा. कमलनाथ को पिछले 15 महीनों में कई बार संकट का सामना करना पड़ा.
बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनावों में शिवराज के नेतृत्‍व में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. इसी हार के साथ शिवराज से मुख्‍यमंत्री की कुर्सी छिन गई. हालांकि अब 15 महीने के बाद कमलनाथ की विदाई और बीजेपी की वापसी हुई है तो सत्ता की कमान फिर से शिवराज को मिलने जा रही है. मध्य प्रदेश के इतिहास में शिवराज पहले नेता हैं, जो चौथी बार सीएम बनेंगे. इससे पहले तक तीन बार का रिकॉर्ड श्यामा चरण शुक्ला और शिवराज के नाम दर्ज है.
शिवराज का सियासी सफर
शिवराज सिंह चौहान छात्र राजनीति से उभरने वाले नेता हैं. शिवराज ने राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं शुरू कीं और वे 13 साल की आयु में 1972 में आरएसएस में शामिल हुए और तब से लेकर आज तक वे अलग-अलग स्‍वरूपों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं. वे मध्‍य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रह चुके हैं. शिवराज इमरजेंसी में जेल भेजे गए थे और बाहर आकर एबीवीपी के संगठन मंत्री बना दिए गए.
पहली बार बने विधायक
मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान पहली बार विधायक 1990 में हुए उपचुनाव में जीतकर बने. बुधनी विधानसभा सीट से उन्होंने जीत हासिल की थी. हालांकि, बुधनी ने शिवराज को टिकट दिलाने की भूमिका 1989 में विदिशा से सांसद बने राघवजी ने बनाई. राघवजी को दिल्ली की राह पकड़नी थी तो वो अपने इलाके में अपने ही लोग बैठाना चाहते थे. ऐसे में शिवराज उनकी पसंद बने और उन्हीं की सिफारिश पर शिवराज को टिकट मिला था. इसके बाद शिवराज ने सियासत में पलट कर नहीं देखा.
शिवराज सिंह चौहान 2005 में बीजेपी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे. इस साल उनके सियासी सितारे बुलंद हुए और पार्टी ने बाबूलाल गौर को हटाकर शिवराज सिंह चौहान को सीएम की कुर्सी सौंपी. इसके बाद शिवराज 2008 में दोबारा से प्रचंड जीत के साथ मुख्यमंत्री बने और 2013 में शिवराज ने तीसरी बार लगातार जीत दर्ज की और तीसरी बार मुख्यमंत्री बने. इस तरह सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में उनका नाम दर्ज है.
(साभार-आज तक)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकोरोना: रेल के बाद हवाई सेवा पर भी ब्रेक, कल रात से घरेलू उड़ानों पर रोक
Next Article रतलाम: लाकडाउन में अधिक मूल्य पर खाद्य सामग्री विक्रय की सूचना,कलेक्टर ने जांच के लिए बनाए दल, कालाबाजारी की या ज्यादा दाम वसूला तो होगी कार्रवाई
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में हुए विस्फोट के…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.