- रतलाम: शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार… 09 मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
Author: Samagra
रतलाम,21मार्च(खबरबाबा.काम)/ जैन सोशल ग्रुप रतलाम मेन के तत्वावधान मे करोना वायरस को फैलने से रोकने हेतू ग्रुप द्वारा नि:शुल्क सेनिटाईजर वितरण कोर्ट परिसर मे बार एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। इस मौके पर ग्रुप के अध्यक्ष कमलेश बुपक्या,सचिव अजय सिसौदिया चन्द्रसेन गडिया, भूपेन्द्र डोशी , पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र गादिया, सुशील छाजेड, निर्मल लुनिया, प्रदीप लोढा, उपेन्द्र कोठारी, नरेन्द्र गादिया, महेन्द्र कोचर ,राजेन्द्र दरड़ा ,सुनील पारिख ,नीलेश चोरडिया, मनीष नाहर, सुनील जैन ,संजय बरमेचा व अन्य सदस्य उपस्थित थे । बार एसोशियेशन के अध्यक्ष दशरथ पाटीदार व सचिव प्रकाश पंवार, आजाद जैन एवं बार एसोशियेशन के सदस्यों को सेनेटाइजर की…
रतलाम, 21मार्च2020/कोरोनावायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को देश में जनता कर्फ्यू लगेगा। गुरुवार को देश के नाम अपने संबोधन में उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वे सभी 22 मार्च को जनता कर्फ्यू में शामिल हों। प्रधानमंत्री की इस अपील का असर जनता में बखूबी देखने को मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा था कि जनता कर्फ्यू में शाम पांच बजे सभी लोग उन कर्मियों, सेवाओं और संगठनों को सम्मान देने के लिए अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर पांच मिनट तक ताली या थाली बजाएंगे, जो कोरोना जैसी वैश्विक महामारी…
रतलाम 21 मार्च 2020(खबरबाबा.काम)/ जिले में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सभी एसडीएम की बैठक लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। तहसीलदारगण भी बैठक में उपस्थित थे। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए कि जहां भी कोई प्रमाणित मरीज मिलता है तो उस एरिए को आइसोलेट कर दिया जाए, बैरिकेडिंग लगा दे। उस एरिया से लगे हिस्से में भी सैनिटाइजेशन किया जाए। व्यापक सैनिटाइजेशन के लिए जिस प्रकार खेत में छिड़काव होता है, उसी प्रकार के पंप से सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाए। 22 मार्च का जनता कर्फ्यू के दौरान जिले के सभी नगरीय निकायों में पूर्ण सैनिटाइजेशन किया…
भोपाल,21मार्च2020/ राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने कहा है कि चिकित्सालय रोग की नर्सरी नहीं बनने चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाये कि मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सेनिटेशन कार्य नियमित रूप से हो। उन्होंने कहा कि रोग की उत्पत्ति की संभावनाओं को समाप्त करने के लिए रणनीति बना कर कार्य किया जाये। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से रोग प्रतिरोधक आयुष औषधियों का वितरण कराया जाये। साथ ही बड़े स्तर पर चेक प्वाइंट भी बनाये जाये। अन्य स्थानों से आने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था हो जिससे वे जाँच उपरान्त ही घर जाये। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि स्थानों पर…
रतलाम,21मार्च(खबरबाबा.काम)/ कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की गई है ।रविवार को सुबह 7:00 से रात 9:00 बजे तक सभी लोगों से घर के अंदर ही रहने के लिए कहा गया है ।जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए रतलाम पुलिस ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। रतलाम पुलिस के अनुसार जनता कर्फ्यू के दौरान रतलाम पुलिस सुबह 5:30 बजे से रात 11:00 बजे तक क्षेत्र का लगाताऱ भ्रमण करेगी और लोगों को जनता कर्फ्यू के बारे में बताकर इसे लागू करवाएगी। रतलाम पुलिस के मोबाईल वाहन…
भोपाल,21मार्च(खबरबाबा.काम)/ प्रदेश में कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रारंभ की गई है। संचालक लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत द्वारा सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे अपना लॉगइन आईडी से विमर्श पोर्टल पर 23 मार्च तक परीक्षा परिणाम अपलोड करें। नोवल कोरोना वायरस एवं उससे जनित बीमारी से बचाव के लिये सभी विद्यालयों में 31 मार्च तक अवकाश घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम विमर्श पोर्टल www. vimarsh. mp. gov.in के होम पेज पर उपलब्ध रहेगा। स्कूलों का अवकाश रहेगा। विद्यार्थियों से कहा गया है कि स्कूल में न आयें। घर पर ही…
रतलाम 20 मार्च 2020/ कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर जिले में न्यायालयों में (अतिआवश्यक प्रकरणों को छोड़कर) प्रकरणों की पेशियों के दिनांक परिवर्तित किए गए हैं। समस्त न्यायिक अधिकारीगणों रतलाम, सैलाना, जावरा, आलोट द्वारा सर्वसम्मति से कोरोना वायरस से बचाव एवं संक्रमण को फैलने से रोकने, पक्षकारों की स्वास्थ्य सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए निर्णय लिया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री शोभा पोरवाल ने बताया कि 21 तथा 23 मार्च के प्रकरणों की पेशी आगामी 4 अप्रैल को होगी। इसी प्रकार 24 मार्च की पेशी 7 अप्रैल को, 26 मार्च की पेशी 8 अप्रैल को, 27 मार्च की पेशी 9 अप्रैल को, 28 मार्च की पेशी 15…
रतलाम,20मार्च(खबरबाबा.काम)/ कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 22 मार्च 2020 को चलने वाली अधिकांश पैसेंजर/मेल/एक्सप्रेस गाडि़यॉं निरस्त कर दी गई है. पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर चलने वाली अधिकांश पैसेंजर/मेल/एक्सप्रेस गाडि़यॉं दिनांक 22.03.2020 को कोविड-19 के प्रसार को रोकने के मद्देनजर निरस्त किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से प्रधानमंत्रीजी द्वारा 22 मार्च को घोषित ‘जनता कर्फयू’ को ध्यान में रखते हुए उक्त दिनांक को कम से कम गाडियांं परिचालित करने हेतु रेल मंत्रालय द्वारा दिशानिर्देश जारी किये गये हैं। उक्त निर्देशानुसार 21/22 मार्च के मध्यरात्रि…
रतलाम 20 मार्च 2020/ कोरोना वायरस मनुष्य के लिए अत्यंत घातक है। यह बीमारी बगैर किसी वर्ग भेद के किसी को भी अपना शिकार बना सकती हैं। वर्तमान हालात बहुत गंभीर हैं, समाज के सभी वर्ग शासन-प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करें, कोरोना का हराने में मदद करें। यह बात कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को धर्म गुरुओं की बैठक में कही। बैठक में उपस्थितजनों ने प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि वे अपने-अपने समाजजनों में कोरोना से बचाव और आवश्यक सावधानियों के लिए जागरूकता का सघन प्रसार करेंगे। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, अपर…
भोपाल,20मार्च2020/ मध्यप्रदेश में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने से पहले उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें उन्होंने अपनी एक साल, तीन महीने और दो दिन की सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा शुरुआत से ही सरकार गिराने की कोशिश में लगी हुई थी। वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधा। कमलनाथ ने कहा कि एक महाराज के साथ मिलकर भाजपा ने राज्य सरकार को गिराने की साजिश रची। आज शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक होनी है। जिसमें शिवराज…
News
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
