रतलाम 20 मार्च 2020/ कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर जिले में न्यायालयों में (अतिआवश्यक प्रकरणों को छोड़कर) प्रकरणों की पेशियों के दिनांक परिवर्तित किए गए हैं। समस्त न्यायिक अधिकारीगणों रतलाम, सैलाना, जावरा, आलोट द्वारा सर्वसम्मति से कोरोना वायरस से बचाव एवं संक्रमण को फैलने से रोकने, पक्षकारों की स्वास्थ्य सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए निर्णय लिया गया है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री शोभा पोरवाल ने बताया कि 21 तथा 23 मार्च के प्रकरणों की पेशी आगामी 4 अप्रैल को होगी। इसी प्रकार 24 मार्च की पेशी 7 अप्रैल को, 26 मार्च की पेशी 8 अप्रैल को, 27 मार्च की पेशी 9 अप्रैल को, 28 मार्च की पेशी 15 अप्रैल को, 30 मार्च की पेशी 16 अप्रैल को तथा 31 मार्च की पेशी 17 अप्रैल को निर्धारित की गई है।
इस संबंध में अभिभाषक संघों रतलाम, जावरा, आलोट, सैलाना के अध्यक्षो को निर्देशित किया गया है कि अधिवक्तागण अपने-अपने पक्षकारों को आवश्यक रूप से निर्धारित तिथियों के बारे में सूचित करें।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.