भोपाल, 12दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद कांग्रेस ने आज राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया. पार्टी को 121 विधायकों का समर्थन हासिल है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करने वाले नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत अन्य थे. कांग्रेस ने मंगलवार की रात को ही राजभवन को बहुमत का दावा पेश करने के लिए पत्र भेज दिया था.
आज सुबह नतीजा आया और राजभवन से कांग्रेस को आमंत्रित किया गया. कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में कमलनाथ, सिंधिया के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी, अरुण यादव और विवेक तनखा थे.
करीब 20 से 25 मिनट तक चली इस मुलाकात के बाद सिंधिया और कमलनाथ राजभवन से बाहर आये और वहां बड़ी संख्या में मौजूद मीडियाकर्मियों के सामने ‘विक्टरी साइन’ दिखाया.
अब बड़ा सवाल है कि सूबे का मुख्यमंत्री कौन होगा. इस पद के लिए कमलनाथ और सिंधिया दावेदार माने जा रहे हैं. दोनों नेताओं का कहना है कि पार्टी हाईकमान मुख्यमंत्री की कुर्सी पर फैसला लेगा. कांग्रेस नेता दीपक बावरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर कल फैसला लिया जाएगा.
मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए नवंबर 28 को हुए मतदान की मंगलवार को मतगणना हुई थी. इसमें प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा बनी है. कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी उभर कर आई है, जो बहुमत के 116 के आंकड़े से दो सीट कम है, जबकि 15 साल से प्रदेश की सत्ता में काबिज बीजेपी 109 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है. राज्य में बीएसपी को दो और समाजवादी पार्टी को एक सीट मिली है. दोनों ही पार्टियों ने कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है.
Trending
- रतलाम: माननखेड़ा पुलिस की कार्रवाई: 50 लाख की MD ड्रग्स के साथ मंदसौर के तीन युवक गिरफ्तार
- रतलाम: करणीसेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर एक और FIR, बांछड़ा समाज की शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
- रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर,अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं…अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र
- रतलाम: नामली में सनसनीखेज वारदात-चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर फैक्ट्री में बंद किया, तीन युवकों ने किया दुष्कर्म,एक पीड़िता नाबालिग,प्रकरण दर्ज
- रतलाम पुलिस की साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई,16 ई-एफआईआर दर्ज, 19.58 लाख रुपए रिफंड कराए,18 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बस ट्रक में घुसी, 3 से 4 यात्री घायल,ओवरटेक बना हादसे की वजह… फोरलेन की एक साइड लगा जाम
- रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 का आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ,14 टीमें में ले रही भाग,पेवेलियन में 1500 खेल प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
