रतलाम, (खबरबाबा. काम) । जनवादी लेखक संघ जिला इकाई द्वारा शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस काव्य गोष्ठी एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सारगर्भित व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश आनंद और अध्यक्षता डॉ. ओमप्रकाश एरन ने की।
जनवादी लेखक संघ के सचिव श्री रणजीत सिंह जी राठौड़ ने बताया कि इस अवसर पर कवि एवं समालोचक रमेश शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अनछुए पहलू की जानकारी दी ।गोष्ठी में श्याम माहेश्वरी ने कविता मुझे दीप जलाओ सुनाई ।सुभाष यादव ने मुझे मत रोको कविता सुनाई ।लक्ष्मण पाठक ने भी काव्य पाठ किया ।जन्मेजय उपाध्याय ने अपनी कविता में कुछ इस तरह कहा कि ‘कुछ ऐसा कर दिखाओ, गुमान जिसका हो, अभिमान करे पीढ़ियां ‘। रणजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि ‘अखलाक अभी जिंदा है, लड़ाई अभी हमें और लड़ना है ‘।शिव कुमार दीक्षित ने महा रावण पर कविता सुनाई ।सुरेश आनंद ने शिक्षा में क्रांति पर कविता सुनाई। डॉ ओमप्रकाश एवम नेकविता पाठ पश्चात अंग्रेजी के प्राध्यापक विष्णु खरे को श्रद्धांजलि देते हुए उनके समग्र कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सुधी श्रोता उपस्थित थे ।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रकाश कुमावत तथा आभार लक्ष्मण पाठक ने माना।
Trending
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
- एसपी अमित कुमार की अनूठी पहल-पुलिस वेलफेयर के तहत पुलिस परिवारों के बच्चों संग देखी देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म ‘बॉर्डर-2’
- नशा मुक्त भारत और समर्थ राष्ट्र के संकल्प के साथ दौड़ा रतलाम, यूथ फॉर रतलाम की ‘नेशन फर्स्ट रन’ में सैकड़ों युवक-युवतियों की सहभागिता
- केंद्रीय बजट 2026: विदेश यात्रा सस्ती, कैंसर की दवाओं पर राहत, लेकिन आयकर में कोई छूट नहीं… जानिए खास बातें
- रतलाम: श्री गुरुतेग बहादुर स्कूल में हुआ फेयरवेल समारोह,सफलता के लिए मेहनत जरूरी-गुरनाम सिंह डंग
