रतलाम,25फरवरी(खबरबाबा.काम)। एसपी गौरव तिवारी और रतलाम पुलिस के विशेष प्रयासों से जिले के 51 बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने जा रहा है। कंजर ,बांछड़ा और वनांचल क्षेत्र के यह बेरोजगार युवा पुलिस की इस अभिनव पहल के चलते रोजगार प्राप्त कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ेंगे।
पुलिस के इस अभियान के तहत सोमवार को भी जिले के आदिवासी अंचल शिवगढ़, रावटी,सरवन के 16 युवाओं को स्किल डेवलपमेंट एवं रोजगार प्रशिक्षण के लिए ट्रेन द्वारा छिंदवाड़ा रवाना किया गया।
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि इसके पूर्व बुधवार को जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत बांछड़ा समाज के 10 युवाओं को भी रोजगार प्रशिक्षण के लिए छिंदवाड़ा रवाना किया गया है। पूर्व में कंजर समाज के 25 के लगभग युवाओं को रोजगार परीक्षण के लिए रतलाम पुलिस द्वारा हैदराबाद और छिंदवाड़ा रवाना किया गया था।
ज्ञातव्य की एसपी गौरव तिवारी की पहल पर जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् समाज के पिछड़े वर्ग जिसमे कंजर समुदाय, बांछडा समुदाय और वनांचल क्षेत्र के लोगो को समाज की मुख्यधारा मे जोड़ने के लिये जागरूकता अभियान चलाकर इन समाज के युवाओं के रोजगार का प्रबंध भी किया जा रहा है । इसके लिए रतलाम पुलिस द्वारा मल्टीनेशनल कंपनियों से चर्चा कर लगातार आलोट ,ताल,ढोढर और आदिवासी अंचल में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा समाज के युवाओं को रोजगार के लिए चयन भी किया गया। युवाओं को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पहले चरण में 6 फरवरी को कंजर समाज के 23 युवाओं को कौशल उन्नयन एवं रोजगार प्रशिक्षण के लिए रतलाम से ट्रेन द्वारा छिंदवाड़ा रवाना किया गया था। दूसरे चरण में बुधवार सुबह बाजार समाज के 10 युवाओं को रोजगार परीक्षण के लिए छिंदवाड़ा रवाना किया गया। तीसरे चरण में 25 फरवरी सोमवार को आदिवासी अंचल के 16 युवाओं को प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया ।एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि एलएनटी कंपनी द्वारा इन युवाओं का चयन किया गया है। इन्हें एक माह छिंदवाड़ा और दो माह हैदराबाद में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं का रहना, खाना, ट्रेनिंग सभी कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा । तीन माह के प्रशिक्षण के बाद सभी युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा, जिसमें प्रशिक्षित युवाओं को 10 से 16 हजार रुपए तक वेतन प्राप्त हो सकेगा।
Trending
- रतलाम में 20 से 27 मार्च तक लगेगा ‘बुक बैंक’, निशुल्क किताब एक्सचेंज की सुविधा
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
