रतलाम 6 दिसंबर 2019/ राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार जिले की शालाओं में अधिकारियों ने पहुंचकर विद्यार्थियों की कॉपियां चेक की। इस विशेष अभियान में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा 67 अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया था।
विशेष अभियान में अधिकारियों ने शालाओं में पहुंचकर जिन बिंदुओं पर कॉपियां चेक की उनमें बच्चों द्वारा प्रत्येक विषय की कॉपी बनाई गई है अथवा नहीं, कितने पाठ पढ़ाई जा चुके हैं। सभी पाठ का अभ्यास कार्य कॉपी पर कराया गया है या नहीं। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को दिए गए अभ्यास की नियमित रूप से जांच की जा रही है या नहीं। इसके अलावा विद्यार्थी की अभ्यास पुस्तिका में अभ्यास कार्य जांच के दौरान त्रुटि सुधार हेतु शिक्षक द्वारा गलतियों पर लाल स्याही से गोले लगाए या नहीं। विद्यार्थियों की अभ्यास कार्य पुस्तिका का शिक्षकों द्वारा तथा संस्था प्रमुख द्वारा समय-समय पर अवलोकन किया जाना आदि बिंदुओं पर अधिकारियों द्वारा कोपी जांच की गई।
Trending
- रतलाम में ड्रग्स पर पुलिस की सख्ती, 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
- रतलाम में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय विवाहित युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम : RCL सीजन 4: चौथे दिन तक चौकों-छक्कों की बरसात, 12 मैचों में 343 बड़े शॉट… मैच देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे खेल प्रेमी
- रतलाम: माननखेड़ा पुलिस की कार्रवाई: 50 लाख की MD ड्रग्स के साथ मंदसौर के तीन युवक गिरफ्तार
- रतलाम: करणीसेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर एक और FIR, बांछड़ा समाज की शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
- रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर,अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं…अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र
- रतलाम: नामली में सनसनीखेज वारदात-चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर फैक्ट्री में बंद किया, तीन युवकों ने किया दुष्कर्म,एक पीड़िता नाबालिग,प्रकरण दर्ज
- रतलाम पुलिस की साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई,16 ई-एफआईआर दर्ज, 19.58 लाख रुपए रिफंड कराए,18 आरोपी गिरफ्तार
