रतलाम,1 जून(खबरबाबा.काम)। शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने महापौर श्रीमती सुनिता यार्दे और निगम आयुक्त एस.के.सिंह के साथ रतलाम के शास्त्री नगर क्षेत्र में राज्य शासन की दीनदयाल रसोई योजना के तहत स्थापित रसोई केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां लगभग ढाई सौ से तीन सौ गरीब व्यक्ति प्रतिदिन 5 रुपये में भरपेट भोजन प्राप्त करते हैं। इनमें 70-80 व्यक्ति ऐसे हैं जो प्रतिदिन यहीं आकर खाना खाते हैं। कलेक्टर और निगम आयुक्त ने भी यहां भोजन किया।
विगत अप्रैल 2017 में दीनदयाल रसोई की रतलाम में स्थापना की गई थी। केन्द्र के संचालन का दायित्व शहर की सांई सेवा समिति को सौपा गया है। समिति इसके सुचारू संचालन का जिम्मा बखूबी निभा रही है। समिति के मनोहर पोरवाल ने बताया कि दीनदयाल रसोई केन्द्र पर शुरूआत से लेकर अब तक 90 हजार से ज्यादा गरीब व्यक्ति भोजन ले चुके हैं। केन्द्र पर प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भोजन उपलब्ध रहता है।
कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने भी भोजन किया
शुक्रवार 1 जून को दीनदयाल रसोई केन्द्र के निरीक्षण के लिए महापौर डॉ. सुनीता यार्दे एवं कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान पहुंची। कलेक्टर ने भी यहां दोपहर का भोजन किया, खाने की गुणवत्ता की सराहनी की उनके साथ निगमायुक्त एस.के. सिंह तथा सांई सेवा समिति के मनोहर पोरवाल ने भी भोजन किया।
रोटी मशीन क्रय की जाएगी
निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने कलेक्टर कक्ष में एक बैठक आयोजित कर दीनदयाल रसोई केन्द्र के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। कलेक्टर ने निगमायुक्त को निर्देश दिए कि रसोई केन्द्र के लिए निगम के अधोसंरचना मद से रोटी बनाने की मशीन खरीद कर उपलब्ध करवाए। भोजन बनाने के लिए रसोई गैस सिलेण्डरों की व्यवस्था के निर्देश जिला खाद्य अधिकारी विवेक सक्सेना को दिए। केन्द्र के संचालन पर होने वाले खर्च की पूर्ति के लिए जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अमरसिंह मोरे को निर्देशित किया कि बड़ी फैक्ट्रियों के सीएसआर मद से राशि मुहैया करवाई जाए। बैठक में महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, सांई सेवा समिति के मनोहर पोरवाल, सहायक कलेक्टर राहुल धोटे भी उपस्थित थे।
————–
Trending
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रतलाम लोकसभा की भाजपा उम्मीदवार अनिता नागर सिंह चौहान का झाबुआ में दाखिल कराया नामांकन,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, वन मंत्री नागर सिंह चौहान और विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे उपस्थित
- रतलाम: दिव्यांग मतदाता सम्मेलन आयोजित
- रतलाम: अभ्यास में NEET की तैयारी कर रहे विद्यार्थीयों ने 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में मारी बाजी
- रतलाम: नाहर कान्वेंट हा. से. स्कूल का जिला स्तर पर प्राविण्य सूची में द्वितीय स्थान
- रतलाम: टोल बूथ पर किन्नरों की वसूली का मामला-हंगामा करने वाले 9 किन्नरों को भेजा गया जेल
- रतलाम: कलेक्टर राजेश बाथम ने लोकसभा निर्वाचन तैयारी की समीक्षा की
- रतलाम: एसपी राहुल लोढा की बड़ी कार्रवाई: अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 92 बदमाशों का जिलाबदर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया
- JPL 2024 : रतलाम रॉयल्स बनी झूलेलाल प्रीमियर लीग के 5वें सीजन की विजेता,संत कंवरराम युवा मंच द्वारा आयोजित क्रिकेट स्पर्धा का समारोहपूर्वक हुआ समापन