Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

March 16, 2026

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

March 16, 2026

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Tuesday, March 17
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

रतलाम: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के स्वागत में रतलामवासियों ने बरसाया अपार प्रेम,खुली जीप में सवार होकर लिया जनता जनार्दन का आशीर्वाद

By EditorDecember 29, 2023 Uncategorized No Comments2 Mins Read

 

रतलाम 29 दिसंबर (खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश मंत्री मण्डल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल होने के बाद रतलाम  विधायक  चेतन्य काश्यप का प्रथम नगर आगमन पर शहरवासियों ने पलक-पावड़े बिछाकर आत्मीय स्वागत किया। नगर प्रवेश से लेकर शहर में निकले स्वागत जुलूस में जगह-जगह उत्साह एवं उल्लास छाया रहा।

शहरवासियों ने मंचों से पुष्पवर्षा की तो कई जगह वजनी हार पहनाकर समर्थकों ने स्वागत अभिनंदन किया। जुलूस के मार्ग में जगह-जगह आकर्षक सजावट भी की गई। स्वागत जुलूस दोपहर से आरंभ हुआ और रात्रि में निवास पहुंचकर सम्पन्न हुआ।


कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप का रतलाम शहर की सीमा में प्रवेश करने पर सालाखेड़ी क्षेत्र से महू रोड फव्वारा चौक तक जगह-जगह स्वागत हुआ। इसके बाद वे श्री कालिका माता मंदिर पहुंचे और मातारानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में श्री कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट ने श्री काश्यप का अभिनंदन किया। श्री काश्यप इसके बाद नाहरपुरा पहुंचे और खुली जीप में सवार होकर स्वागत जुलूस में शामिल हुए। स्वागत जुलूस नाहरपुरा से प्रारम्भ होकर डालू मोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, गणेश देवरी, धानमंडी पहुंचा। इसके पश्चात् रानीजी मंदिर से वाहन रैली के रूप में शहर सराय, महाराणा प्रताप चौक सैलाना बस स्टैण्ड से होते हुए श्री राम मंदिर, सज्जन मिल होते हुए भारत माता चौराहा अलकापुरी पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया।

मार्ग में श्री काश्यप का जगह-जगह विभिन्न समाजजन, धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक, सेवाभावी, स्वयंसेवी संगठनों, भाजपा के जिला, मण्डल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने जोशिला स्वागत किया।

भारत माता चौराहा पर आयोजित सभा में श्री काश्यप ने उपस्थितजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मंत्रिमण्डल में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाना रतलाम का सौभाग्य है। इससे रतलाम की जनता और कार्यकर्ताओं का गौरव बढ़ा है। आने वाले वर्षों में शहर के विकास को लेकर संकल्प पत्र को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में प्रधानंमत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की 29 सीटों पर कमल खिलाकर पुनः भाजपा सरकार बनाएंगे।

सभा के दौरान जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया सहित प्रदेश, जिला एवं मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण मंचासीन रहे। संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार मण्डल अध्यक्ष मयुर पुरोहित ने माना।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.