Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त
रतलाम

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

EditorBy EditorOctober 18, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,18 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)।माणकचौक थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी के आभूषण असली बताकर व्यापारियों एवं आमजन के साथ ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्यों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के, नकदी एवं इलेक्ट्रिक तौल कांटा जब्त किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा रतलाम में एक व्यापारी के साथ ठगी करने तथा उत्तर प्रदेश एवं बिहार में भी ठगी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
एसपी अमित कुमार ने रविवार को पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर मामले का खुलासा किया। इस दौरान एसपी विवेक कुमार, राकेश पंद्रो और सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया, मानक चौक थाना प्रभारी विक्रम चौहान भी मौजूद रहे।
त्योहार के मद्देनजर माणकचौक पुलिस की विशेष टीम संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रख रही थी।इसी दौरान 16 अक्टूबर को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिले से आए कुछ संदिग्ध महिला एवं पुरुष रतलाम क्षेत्र में नकली सोने-चांदी के आभूषण बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। आरोप था कि वे नकली आभूषणों को असली बताकर व्यापारियों एवं आमजन को ठगी का शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर थाना माणकचौक पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन पुरुष एवं तीन महिला आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से नकली सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के, नकदी एवं इलेक्ट्रिक तौल कांटा बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने फरियादी मुस्तफा तांबावाला की बर्तन की दुकान पर जाकर नकली सोने का टुकड़ा असली बताकर ठगी करना स्वीकार किया है। इसके अतिरिक्त, पूछताछ में आरोपियों द्वारा उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य में भी ठगी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य संभावित वारदातों, ठगी के तरीके तथा गिरोह की गतिविधियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
मामले में थाना माणकचौक पर , धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त आभूषणों एवं अन्य सामग्री की विधिवत जप्ति की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

1.सागर पिता गणेश राठौर, उम्र 29 वर्ष, निवासी पीटी छज्जुराम विद्यालय के पास, आदर्श नगर, बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद, हरियाणा।
2. गणेश पिता गंगाराम राठौर, उम्र 55 वर्ष, निवासी छज्जुराम विद्यालय के पास, आदर्श नगर, बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद, हरियाणा।
3.मानसिंह पिता वीरचन्द राय, उम्र 36 वर्ष, निवासी 228 बदालीखेड़ा, एमजेएसएस पब्लिक स्कूल के पास, कानपुर रोड, थाना सरोजनी नगर, लखनऊ।इसके अतिरिक्त तीन महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

जब्त सामान

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चांदी के 09 सिक्के: कुल वजन 400 ग्राम।नकली चांदी के आभूषण: कुल वजन 2.200 किलोग्रामनकली सोने के आभूषण एवं मूर्ति: कुल वजन 11.800 किलोग्राम।नकदी: 30,000।इलेक्ट्रिक तौल कांटा: 01 नग जब्त किया हे।

अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी

थाना माणकचौक पुलिस द्वारा आरोपियों से गिरोह की गतिविधियों, ठगी के अन्य मामलों तथा विभिन्न राज्यों में उनकी संभावित संलिप्तता के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य इस प्रकार की ठगी की अन्य घटनाओं का पता लगाना तथा आमजन एवं व्यापारियों को नकली आभूषण असली बताकर ठगने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करना है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उपनिरीक्षक लोकेन्द्रसिंह डाबर, सहायक उपनिरीक्षक गौरचन्द परमार, प्रधान आरक्षक राजसिंह, प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल, आरक्षक अविनाश मिश्रा, आरक्षक हेमंत यादव, आरक्षक सुरेन्द्रसिंह, आरक्षक पंकज, आरक्षक कुलदीप जाट, आरक्षक महेश, आरक्षक जीवन विश्वकर्मा, आरक्षक धीरज यादव, महिला आरक्षक वर्षा पाटीदार, महिला आरक्षक मेघा, महिला आरक्षक भारती पंवार, महिला आरक्षक प्रवीणा सोलंकी एवं महिला आरक्षक वर्षा कैथवास की सराहनीय भूमिका रही।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना
Editor

Related Posts

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026

October 17, 2026

रतलाम: कपास-मक्का की फसल के बीच उगा रखे थे गांजे के 880 पौधे, कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा…शिवगढ़ पुलिस ने ग्राम गुंजा में दी दबिश, 280.65 किलो गांजे के हरे पौधे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

October 17, 2026

रतलाम: श्री मणिभद्र वीर का महापूजन, हवन और 56 भोग अनुष्ठान संपन्न,देश की समृद्धि, जनस्वास्थ्य, शांति और सुरक्षा की मंगलकामना के साथ श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ

October 17, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)।माणकचौक थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी के आभूषण असली बताकर व्यापारियों एवं आमजन…

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)।माणकचौक थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी के आभूषण असली बताकर…

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.