रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SYSITS), कॉलेज परिसर, महू-नीमच रोड, धराड़, रतलाम में पहली बार देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) द्वारा BPS (Business Process Services) पद हेतु ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा।
यह आयोजन क्षेत्र के युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनी में करियर बनाने और कॉर्पोरेट जगत में अपने भविष्य को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
संस्थान के डायरेक्टर डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं से जोड़ने और उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संस्थान के वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा ने इस पहल को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि संस्थान शिक्षा और उद्योग के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेटर प्रो. बलविंदर सिंह गुरुदत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को TCS जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में करियर शुरू करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीकरण कर भर्ती अभियान में भाग लेने की अपील की।
पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता:
इस भर्ती अभियान में BBA, B.Com, BA, BBM, BMS, BAF एवं BBI के वर्ष 2024, 2025 और 2026 के उत्तीर्ण विद्यार्थी; B.Sc. के वर्ष 2024 एवं 2025 के उत्तीर्ण विद्यार्थी (Computer Science एवं IT को छोड़कर); तथा M.A. एवं M.Com के वर्ष 2025 एवं 2026 के उत्तीर्ण विद्यार्थी, कंपनी के निर्धारित पात्रता मानदंडों के अनुसार भाग ले सकते हैं।
SYSITS का यह प्रयास क्षेत्र के युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ने, रोजगारोन्मुखी अवसरों को बढ़ावा देने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।