रतलाम, 17 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के टीआईटी रोड पर विराजित साध्वी श्री चारित्ररसा श्री जी म.सा. एवं साध्वी श्री नवपूर्वरसा श्री जी म.सा. की पावन निश्रा में श्री मणिभद्र वीर का महापूजन, हवन एवं 56 भोग अनुष्ठान श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। अनुष्ठान में रतलाम सहित अन्य स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया और देश की समृद्धि, आमजन के बेहतर स्वास्थ्य, शांति एवं सुरक्षा की मंगलकामना की।
स्टेशन रोड श्री संघ के अनिल बोहरा ने बताया कि जनकल्याण की भावना से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ महापूजन एवं हवन में सहभागिता की। पूरे आयोजन के दौरान धर्ममय वातावरण रहा। श्री मणिभद्र वीर के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए भक्तों ने सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना की।
इस अवसर पर पार्श्वनाथ जैन मित्र मंडल ट्रस्ट के प्रकाश दरड़ा, सुशील नवलखा, विजय गादिया, संजय कोठारी, नरेंद्र कावड़िया, राजेंद्र नवलखा, संजय सराफ, अनिल बोहरा, राजेंद्र दरड़ा, प्रयास नागौरी, प्रमोद जैन, पारस बोहरा एवं सुरेंद्र जैन सहित स्टेशन रोड श्री संघ के सदस्य और बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित रहे।