रतलाम,16दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के ताल थाने के ग्राम नीमसाउदी में मेढ विवाद को लेकर दो पडोसी किसान आमने सामने हो गए। विवाद के चलते एक किसान ने दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी किसान को हिरासत में ले लिया है और उसे आज कोर्ट पेश करेगी।
ताल थाना पुलिस के अनुसार ग्राम नीम राउदी निवासी कचरूलाल पिता प्यार और इसी गांव के रहने वाले शिवदास पिता अमरदास का नीम साउदी में ही पास -पास में खेत है। पूर्व में दोनो में मेढ को लेकर विवाद हुआ था। कल शाम फरियादी कचरूलाल मेढ पर पत्थर जमा रहा था तभी आरोपी शिवदास ने उसके साथ विवाद किया। विवाद इतना बढ गया कि आरोपी शिवदास ने अपनी जेब सेे चाकू निकालकर फरियादी के सीने पर हमला कर दिया। आरोपी पे तीन चार बार चाकू से हमला किया। सूचना मिलते ही परिजन उसे नागदा जक्शन के जनसेवा अस्पताल में ले गए लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है। एसआई डुडवे ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी शिवदास के खिलाफ धारा 307, 294 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपी को रात में ही धरदबोचा। आज पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल में भेजने की कार्रवाई कर रही है।
—————-
—————-