ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और पांच बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम ने इन खबरों को खारिज किया कि यहां राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की बैठक के दौरान उन्होंने शीर्ष पुरुष मुक्केबाज शिव थापा को टारगेट ओलंपिक पोडियम (टॉप्स) से हटाने की मांग की थी।
मैरीकॉम ने बयान जारी करके शुक्रवार को हुई बैठक में ऐसी कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया। मैरीकॉम ने कहा कि खबरों में कहा गया है कि मैंने कहा कि शिव थापा का करियर खत्म हो गया है और वह टोक्यो 2020 ओलंपिक में कुछ नहीं कर पाएगा। यह पूरी तरह से मनगढ़त है। उन्होंने कहा कि मैं बता दूं कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा कि शिव का करियर खत्म हो गया है और उसे टॉप्स योजना से बाहर कर देना चाहिए। गलत बयानों का इस्तेमाल करके कड़ी मेहनत करने वाले मुक्केबाज की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ मुझे स्वीकार्य नहीं है।
विश्व चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे 23 साल के थापा अभी फ्रांस में ट्रेनिंग के लिए गए हैं। उन्होंने हाल में ताशकंद में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। मैरीकॉम ने इससे भी इनकार किया कि उन्होंने कहा कि मनोज कुमार अपने शीर्ष स्तर से गुजर चुके हैं। 30 साल के मनोज ने भी हैंबर्ग में 28 सितंबर से होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।
उन्होंने ट्विटर पर इसके जवाब में लिखा, ‘मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं और आपने बहुत संघर्ष किया है। लेकिन आपको हमारे संघर्ष का भी सम्मान करना चाहिए। मैंने रियो ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई किया था। आपके शब्दों ने हमे आहत किया है, लेकिन हम अभी भी आपका सम्मान करते हैं।’
मैरीकॉम ने कहा कि मैंने मनोज कुमार के बारे में कभी अधिक आयु का होने के बारे में नहीं कहा। जैसा सूत्रों के हवाले से कहा गया है। उन्होंने कहा कि तथ्यों की पुष्टि किए बिना इस तरह की खबरें देना मेरी प्रष्ठिा से खेलना है। मैरीकॉम उन दो राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों में शामिल हैं जिन्हें खेल मंत्रलय ने मुक्केबाजी के लिए नियुक्त किया है। अन्य पर्यवेक्षक राष्टमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता अखिल कुमार हैं।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
- रतलाम: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू… लाखों का नुक़सान,शार्ट सर्किट से आग की आशंका
