काठमांडो: नेपाल में लगातार बारिश के चलते आई बाढ़ और लैंडस्लाइड मरने वालों की संख्या बढ़कर 120 हो गयी है, जबकि 35 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. बता दें कि नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा के चलते 60 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. वहीं नेपाल के गृह मंत्रालय के हवाले से ‘माय रिपब्लिका’ ने खबर दी है कि आपदा में अब तक 2,800 मकान पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं.
‘माय रिपब्लिका’ की खबर के मुताबिक नेपाली गृह मंत्रालय के प्रवक्ता राम कृष्ण सुबेदी ने कहा, ‘‘नुकसान का आकलन करने के लिए गृह मंत्री जनार्दन शर्मा के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया है. इस समिति के सदस्य, मुख्य सचिव और 12 मंत्रालयों के सचिव हैं.’’ वहीं गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मृतकों की संख्या पहले की तुलना में बढ़कर 120 हो गई है. गृह मंत्रालय ने ये भी कहा कि बाढ़, लैंडस्लाइड और सैलाब के कारण भारी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं और देश के विभिन्न हिस्सों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.
मंत्रालय के बयान में कहा गया है, “सरकार ने बचाव और राहत का कार्य तेज कर दिया है. साथ ही लापता हुए लोगों की खोज की जा रही है. आपदा बचाव और राहत कार्यों के लिए 26,700 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.” साथ ही नेपाली गृह मंत्रालय ने ये भी बताया कि खोजबीन, बचाव और राहत अभियानों में नेपाली सेना के सात हेलीकॉप्टरों समेत कुल 13 हेलीकॉप्टर, मोटरबोट, रबड़ नौका और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है.
सुबेदी ने इस बात की भी जानकारी दी कि प्रभावित जिलों में खाना पकाने के बर्तन, सूखी खाद्य सामग्री, नमक, खाना बनाने का तेल और अन्य राहत सामग्रियों को पहुंचाया जा रहा है.
गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों से नेपाल में भारी बारिश हुई है. जिससे नेपाल में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई और विदेशियों समेत कई लोग चितवन राष्ट्रीय उद्यान के सौराहा में फंसे हुए थे. आपको ये भी बताते चलें कि वहां फंसे 35 भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
