रतलाम(खबरबाबा. कॉम)।सत्ताधारी दल भाजपा में इन दिनों कार्यसमिति की घोषणा को लेकर सब की नज़रे टिकी है । चर्चा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष कान्हसिहं चौहान के मनोनयन के बाद कयास लगाये जा रहे थे की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष समय सीमा में सामंजस्य बना कर कार्यसमिति की घोषणा कर देंगे , लेकिन सूत्रों का मानना है कि पार्टी में स्थानीय स्तर पर उभरने वाले मतभेद के कारण कोई भी घोषणा कर पाना टेडी खीर साबित होता है । जिलाध्यक्ष के मनोनयन को करीब तीन माह हो गए है , लेकिन अब तक कार्यसमिति की घोषणा नही होने से जहां कार्यकर्ता निराश हो रहे है , वही इस लेटलतीफी का कारण गुटबाजी ही मान रहे है । सूत्र बताते है जिलाध्यक्ष ने सम्भवतः अपनी टीम तैयार कर बरिष्ठो से मोहर भी लगवा ली है ,लेकिन एक महामंत्री के नाम पर सहमति नही बन पाने से घोषणा अटक गयी है । बताया जाता है जो नाम तय किया गया था उस नाम पर आपत्ति आने से जिलाध्यक्ष असहाय नजर आ रहे है ।
What's Hot
Previous Articleतेजाजी मेले का शुभारंभ करने पँहुची महापौर को जनता ने घेरा।
Next Article बाजना में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.