नई दिल्लीः लंबे समय से चर्चा में छाया मोटोरोला का मोटो X4 बर्लिन में चल रहे टेक फेस्टिवल IFA 2017 में लॉन्च हुआ. खास बात ये है कि मोटो X सीरिज का पिछला फोन 2015 में लॉन्च हुआ था. मोटो X4 एमेजन के एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है. मोटो एक्स4 इसी महीने से यूरोप में उपलब्ध होगा. स्मार्टफोन की कीमत 399 यूरो( 25,500 रुपए) रखी गई है.
ये फोन सूपर ब्लैक और स्टर्लिंग ब्लू कलर ऑपशन में उपलब्ध है. मोटो X4 एंड्रायड 7.1 नॉगट पर चलता है.ये फोन सिंगल सिम स्लॉट के साथ उपलब्ध है. इस फोन में 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्पले (1080×1920 pixels) है. इसकी स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है.मोटो X4 में 2.2GHZ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 ऑक्टाकोर प्रोसेसर चिप दिया गया है इसके साथ ही 3 जीबी का रैम दी गई है. इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो इसमें 32 जीबी की स्टोरेज है और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है.
मोटो X4 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें से एक लेंस 12 मेगापिक्सल और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है. वहीं 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है जो फ्लैश के साथ आता है.
मोटो X4 को पावर देने के लिए 3000mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि ये फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है जिसके तहत आप महज 15 मिनट चार्ज करके इस डिवाइस को 6 घंटे इस्तेमाल कर सकेंगे.
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
