सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मसौदा संविधान पर सुझाव मांगे हैं और साथ ही चेतावनी दी है कि यदि बोर्ड के अधिकारी कोर्ट के फैसले के अनुसार सुझाव नहीं देते हैं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘अगर बीसीसीआई के अधिकारी मसौदा संविधान पर हमारे फैसले के अनुसार सुझाव नहीं देते तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। बीसीसीआई के मसौदा संविधान में लोढ़ा समिति के सभी सुझाव शामिल होने चाहिए ताकि सुप्रीम कोर्ट के अंतिम निर्णय से पहले एक समग्र दस्तावेज तैयार किया जा सके।’ पीठ के अन्य सदस्य जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ हैं।
सुनवाई के दौरान पीठ ने बीसीसीआई के तीन पदाधिकारियों सीके खन्ना, अमिताभ चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी के हठी व्यवहार पर गुस्सा जाहिर किया। बोर्ड के तीनों अधिकारी सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद थे।
What's Hot
Previous Articleअगर आपका बच्चा भी बोलते वक्त हकलाता है तो अपनाए ये टिप्स
Next Article व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स लेकर आया
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.