रतलाम(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें हो रही है.शहर में चोर बेखोफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने में लगे है। अब पुलिस की संपत्ति तक भी सुरक्षित नहीं है.चोर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात जिला पुलिस लाइन से खुफिया विभाग स्पेशल ब्रांच को आंबटित सरकारी बोलेरो वाहन ही चुरा ले गए।
चोरी की इस वारदात का शनिवार सुबह जब खुलासा हुआ तो सबके होश उड़ गए। ताबड़तोड़ पुलिस ने वाहन की सर्चिंग शुरू की लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस लाइन में चोरी का यह कोई पहला मौका नहीं है। वहीं दूसरी और पुलिस लाइन से एसबी का सरकारी वाहन चोरी होने की सूचना पुलिस अधीक्षक अमितसिंह को मिली तो उन्होंने लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई के संकेत दिए है। वहीं सरकारी वाहन के चोरी होने की शिकायत भी स्टेशन रोड थाने पर की गई है, जिसके बाद से थाना पुलिस के साथ पूरे जिले की पुलिस एसबी के सरकारी वाहन को तलाशने में जुट गई है।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
