रतलाम(खबरबाबा.काम)। फाइनेंस कंपनियों के कलेक्शन कर्मचारियों के साथ जिले में पिछले दिनों हुई लूट की वारदातों के बाद अब पुलिस ने फाइनेंस कंपनियों को आरबीआई के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। अब कंपनी के कर्मचारियों को निर्देशों के अनुरुप कलेक्शन के लिए फोर व्हीलर का इस्तेमाल करना होगा।
उज्जैन रेज के आईजी(एडीजीपी) व्ही.मधुकुमार ने गुरुवार को रतलाम में अपराध समीक्षा बैठक की। यहां फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ लूट की वारदातों के मामले में एसपी अमित सिंह ने किए जा रहे सुरक्षा उपायों संबधी जानकारी दी। एसपी अमित सिंह ने बताया कि जिले के सभी फाइनेंस कंपनियों की बैठक लेकर उन्हे आरबीआई द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है, जिसके तहत कलेक्शन के लिए बाइक पर निकलनेवाले कर्मचारियों को फोर व्हीलर का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा फाइनेंस कंपनियों को कलेक्शन पर जाने की जानकारी संबधित थाने पर देने के लिए भी कहा जा रहा है। एसपी ने फाइनेंस कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन की भी बात कही।
अपराध समीक्षा बैठक ली, एसपी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
आईजी व्ही.मधुकुमार ने रतलाम दौरे के अवसर पर पत्रकारों से भी चर्चा की। उन्होने कहा कि वे साल पुरा होने पर पुरी रेंज का दौरा कर अपराधों की समीक्षा कर रहे है। मंदसौर , नीमच के बाद गुरुवार को उन्होने रतलाम पहुंचकर पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के अधिकारियों की बैठक ली और अपराधों की समीक्षा की। आईजी श्री मधुकुमार ने बताया कि अपराधों के निराकरण के मामले में रतलाम जिला काफी अच्छी स्थिति में है। आईजी व्ही.मधुकुमार ने बैठक के बाद आकस्मिक रुप से एसपी कार्यालय पहुंचे और यहां विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी धर्मेन्द्र चौधरी, एसपी अमित सिंह,एएसपी राजेश सहाय भी मौजुद थे।
Trending
- रतलाम:आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जयंती पर कल प्रभात फेरी व धार्मिक आयोजन
- रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, आधी रात को एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पर दबिश,4 गिरफ्तार
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: जल संसाधन विभाग का कर्मचारी आज अवकाश के दिन घर पर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- रतलाम: कालूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 6.84 लाख की अवैध शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार व बाइक भी पकड़ी
- रतलाम: दिल्ली–मुंबई रेल मार्ग पर ‘शून्य दुर्घटना’ लक्ष्य के लिए बड़ा कदम, नागदा–गोधरा खंड पर ‘कवच’ लागू, रतलाम मंडल में पहली बार पूरी तरह सक्रिय सुरक्षा प्रणाली
- रतलाम में ड्रग्स पर पुलिस की सख्ती, 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
- रतलाम में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय विवाहित युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम : RCL सीजन 4: चौथे दिन तक चौकों-छक्कों की बरसात, 12 मैचों में 343 बड़े शॉट… मैच देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे खेल प्रेमी
