रतलाम(खबरबाबा.काम)। जिले की सीमा से सटे गांवों में रविवार को बाघ (टाइगर) के होने की खबर से हड़कंप मच गया। 2 दिनों से उज्जैन, रतलाम और धार जिले की सीमा में बाघ के मुवमेंट के संकेत मिल रहे है। रविवार को धार से सटी रतलाम जिले की सीमा के गांव पींपलखूटा में बाघ द्वारा दो मवेशियों को मारने की सूचना के बाद हलचल मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों मवेशियों पर बाघ ने हमला कर दिया। वहीं वन विभाग की टीम भी पूरे दिन बाघ के फुटप्रिंट्स और उसकी मौजूदगी के अन्य सुरागों की पड़ताल करता रही।
बाघ की मौजूदगी की सूचना से जिले के गांव बिरमावल, सातरूडां और आसपास के दर्जनों मजरे टोलों में ग्रामीण दहशत में है। रतलाम से करीब 26 किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत पीपलखूटा के सरपंच प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के समीप स्थित मजरा आंधासुंधा है। इसके समीप ही धार जिले की सीमा है। यहां बाघ ने रविवार दोपहर करीब 1 बजे जंगल में चरने के लिए गई दो गायों पर हमला कर दिया। बाघ ने हमला उस समय किया जब गाय जंगल में तालाब में पानी पी रही थी। जब मृत गायों को ग्रामीणों ने देखा तो सनसनी फैल गई। इसके बाद उन्होंने पटवारी अमृत कुमार को भी सूचित किया। इसके बाद वन विभाग की टीम भी पहुंची और पड़ताल की। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि पिछले करीब 4 दिनों से धार, उज्जैन, रतलाम जिले की सीमा पर बाघ के मौजूद होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके आधार पर तीनों जिलों में हाईअलर्ट घोषित किया गया है। रविवार को रतलाम जिले के गांवों में बाघ होने की खबर के बाद से वन विभाग का अमला उसे खोजने और पैरों के निशान तथा अन्य सुराग के आधार पर पुष्टि करने में लगा हुआ है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार देवास और धार जिले में बाघ के मुमेंट की सूचना है, लेकिन जिले में वन विभाग की टीम अभी सर्चिंग कर रही है। सूचना के बाद हमनें राजस्व टीम और पुलिस टीआई का नंबर सभी ग्रामीणों को अनाउंस करवाकर दिया है। साथ ही डोंडी पिटवाकर ग्रामीणों को समझाइश दी है कि एहतियात के तौर पर रात में बाहर अकेले न निकले। संभव हो तो मवेशियों के पास भी आग जलाकर रखें।
इनका कहना है
जिले की सीमा पर बाघ की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। रेसक्यू टीम मौके पर है। हमारी चर्चा अभी रेसक्यू टीम से नहीं हुई है, जिसके बाद ही पुष्टि हो सकेगी कि गांव में बाघ है या नहीं।
-प्रफुल्ल नीरज फुलझरे, वन मंडलाधिकारी
————-
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
