रतलाम, 14 जनवरी(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना अंतर्गत थाने से कुछ दुरी पर अज्ञात बदमाश ने रुपयों से भरा बैग उड़ा दिया। बैग में लगभग 70 हजार रुपए सहित जरुरी दस्तावेज थे। घटना के बाद फरियादी से स्टेशन रोड थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके के आसापस लगे सीसीटीनी कैमरे चैक कर रही है।
जानकारी के अनुसार वारदात चांदनीचौक निवासी मुकेश पिता रामनिवास पालीवाल 43 वर्ष के साथ हुई। मुकेश के पास निजी टेलिकाम कंपनी की फ्रेचांइजी है, जिसका कार्यालय शिवपुर कम्पाउंड में है। मुकेश के अनुसार रविवार दोपहर करीब साढे बारह बजे वे अपने दुपहिया वाहन पर कार्यालय गए थे। रुपयों से भरा बैग उनके वाहन पर टंगा था। उन्होने बैग से कार्यालय की चाबी निकाली और कार्यालय की ताला खोलकर जीएसटी रिर्टन भरने के लिए कम्प्यूटर सिस्टम चालू किया, जिसके बाद वे दुपहिया वाहन पर टंगा बैग लेने के लिए बाहर गए, तो देखा कि बैग गायब है। मुकेश के अनुसार बैग में करीब 70 हजार रुपए नगद , दो रजिस्ट्रीयां, आधार कार्ड, माकर्शीट और अन्य जरुरी दस्तावेज थे। बाद में घटना की शिकायत स्टेशन रोड पुलिस को की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
