Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » जिले में छह क्षैत्र साइलेंस जो़न घोषित ,आगामी दो माह तक के लिए बिना अनुमती डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध।
All News

जिले में छह क्षैत्र साइलेंस जो़न घोषित ,आगामी दो माह तक के लिए बिना अनुमती डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध।

SamagraBy SamagraFebruary 22, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,22 फरवरी(खबरबाबा.काम)। अपर जिला दंडाधिकारी एडीएम कैलाश बुंदैला ने आगामी धार्मिक त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए डीजे एव ध्वनि विस्तारक यंत्रों के सार्वजनिक स्थानों उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है, वहीं जिले में छह क्षेत्रों को साइलेंस जो़न घोषित कर दिया है।
एडीएम कैलाश बुंदैला ने बताया कि अधिनस्थ प्रशासनिक अधिकारियों एवं आमजन द्वारा यह संज्ञान में लाया गया है कि धार्मिक त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था तथा आगामी दिनों में आयोजित होनेवाली बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए  आगामी दो माह तक जिले में डी.जे. पर प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक है । उपरोक्त प्रस्ताव से सहमत होते हुए म0प्र0 कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 तथा   ध्वनि प्रदूषण विनियम और नियंत्रणसंशोधन नियम 2010 के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सम्पूर्ण रतलाम जिले में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण 21 फरवरी  से आगामी दो माह की अवधि तक के लिए उक्त आदेश प्रसारित किय जाते है। म0प्र0 कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 18 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन  क्षेत्रों को सायलेंस जो़न घोषित किया जाता है।
यह क्षैत्र साइलेंस जो़न घोषित
1. जिले के समस्त न्यायालय परिसर
2. कलेक्टर कार्यालय परिसर एवं अनुभाग स्तर पर समस्त राजस्व न्यायालय परिसर
3. जिला चिकित्सालय रतलाम एवं जिले के अन्य चिकित्सालय
ऑफिसर्स कॉलोनी, रतलाम एवं अनुभाग स्तर के न्यायाधीश एवं राजस्व अधिकारी निवास परिसर
5. जिले के समस्त महाविद्यालय परिसर6. जिले के समस्त विद्यालय परिसर
यह आदेश भी रहेगें प्रभावशील घोषित
शांत परिसर (सायलेंस झोन) क्षेत्र के 100 मीटर के दायरे में प्रेशर हॉर्न, लाउड स्पीकर,संबोधन प्रणाली या ऐसे ध्वनि यंत्रों का उपयोग पूर्णतप्रतिबंधित रहेगा और उक्तक्षेत्रों के लिए ध्वनि यंत्रों के प्रयोग के लिए अनुमति नहीं दी जावेगी । सार्वजनिक स्थान जहॉ लाउड स्पीकर या नोक संबोधन प्रणाली या ध्वनि का कोई अन्य स्त्रोत विधिवत् अनुमति के उपरान्त उपयोग में लाया जा रहा है, तो  वह निर्धारित ध्वनी क्षमता से अधिक नहीं होगा। ध्वनि उत्सर्जित करने वाले पटाखे शांत परिक्षेत्र में या रात्रि समय 10:00 बजे के बाद में नहीं फोडे जायेंगे । उच्च ध्वनि संगीत जैसे- बैण्ड, डी.जे. बैग पाईप्स, अलगोजा,शहनाई,ड्रम,बिगुल,ढोल,नगाड़ा एवं झांझ तथा ऐसे अन्य प्रकार के यंत्र जो उच्च ध्वनि उत्पन्न करते है का प्रयोग लोक स्थान या खुले हुए प्रयवेट स्थानसार्वजनिक वीथिका में उपयोग किये जाने पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा । इन स्थानों पर उच्च ध्वनि यंत्रों के उपयोग के पूर्व संबधित एसडीएम े अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा । सायलेंस झोन में लोक संबोधन प्रणाली लाउड स्पीकर डीजे,  तीव्र ध्वनि संगीत पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा और इस हेतु किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं दी जावेगी । म0प्र0 कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 15 के अनुसार उक्त अधिनियम एवं नियम के उल्लघंन करने पर संबधित व्यक्तियों को छह माह के कारावास एवं 1000 रूपये तक के दण्ड से दण्डित किया जा सकता है एवं अपराध के दोबारा किये गये ध्वनि यंत्र/संबोधन प्रणाली को शासन हित में राजसात किया जा सकता है । रात्रि समय 1000 पीएमसे प्रात: 0600 .एम. के बीच की अवधि में किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णतप्रतिबंधित होगा । उक्त आदेश सम्पूर्ण रतलाम जिले में तत्काल प्रभाव से लागू होगा  ।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसैलाना बस स्टैण्ड स्थित सब्जी निलाम मंडी में किसानों का प्रदर्शन, मंडी का गेट किया बंद, लहसुन के सही दाम नहीं मिलने पर जताया विरोध।
Next Article उज्जैन रेंज में निरीक्षकों के तबादले, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी का देवास स्थानांतरण , जिले से 3 निरीक्षकों के तबादले, शाजापुर से एक निरीक्षक रतलाम आए।
Samagra

Related Posts

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

January 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 -26 में…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026
Top Trending

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन…

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले के नामली थाना परिसर में उस समय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.