रतलाम,31 मार्च(खबरबाबा.काम)। एक बार फिर रतलाम जिले की कमान महिला आईएएस के हाथों में होगी। 2011 बैच की आईएएस अधिकारी रुचिका चौहान जिले की नई कलेक्टर होंगी। वर्तमान में श्रीमती चौहान इंदौर अपर कलेक्टर के रूप में पदस्थ हैं। खास बात यह है कि 2010 में आप आईपीएस में भी सिलेक्ट हो चुकी हैं। 2011 में ऑल इंडिया यूपीएससी एक्जाम में 50वीं रैंक हासिल की और मध्यप्रदेश से सिलेक्ट होने वाली वे अकेली उम्मीद्वार थी।
शनिवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग से आईएएस की ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई। इसमें रतलाम कलेक्टर के रूप में इंदौर अपर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान को पदस्थ किया गया। 20 दिसंबर 1984 को जन्मी श्रीमती रूचिका चौहान ने खबरबाबा.काम से चर्चा में बताया कि आपकी प्रांरभिक शिक्षा इंदौर में हुई। आपने इलैक्ट्रानिक्स एंव टेलिकम्यूनीकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री भी ली है। वर्ष 2010 में आप आईपीएस के लिए सिलेक्ट हुई। इसके बाद भी उन्होंने अथक प्रयास जारी रखा और वर्ष 2011 आईएएस कैडर हासिल किया।ऑल इंडिया यूपीएससी एक्जाम में 50वीं रैंक हासिल की और मध्यप्रदेश से सिलेक्ट होने वाली आप अकेली उम्मीद्वार थी। आपकी पहली पोस्टिंग सीहोर जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई, एसडीओ सुसनेर, सीईओ जिला पंचायत उज्जैन, एडीएम ग्वालियर के बाद इंदौर एडीएम के रूप में आप पदस्थ थी। कलेक्टर के रूप में श्रीमती चौहान के लिए रतलाम पहला जिला है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व कलेक्टर रही तन्वी सुंद्रियाल के लिए भी कलेक्टर के रूप में रतलाम पहला जिला था। उनके मातृत्व अवकाश पर जाने के बाद से ही जिले में नए कलेक्टर के आने का इंतजार चल रहा था, जो शनिवार शाम को समाप्त हो गया। सूत्रों के अनुसार श्रीमती चौहान सोमवार को रतलाम आकर पदभार ग्रहण कर सकती है।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
