Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

March 16, 2026

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

March 16, 2026

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Tuesday, March 17
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

कीमती सामान के लालच में महल में की चोरी,सैलाना महल में हुई हाईप्रोफाइल और सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार ,चार आरोपियों की तलाश ।एंटीक बंदूके ,राइफल ,तलवार भाले सहित कुल दस लाख का माल बरामद।

By SamagraApril 22, 2018 Uncategorized No Comments4 Mins Read

रतलाम,22अप्रैल(खबरबाबा.काम)। सैलाना स्थित राजमहल में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। चोरी के इस हाइप्रोफाइल मामले में पुलिस ने कुल 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है और इनमें से 5 लोगों को राजस्थान के प्रतापगढ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से चोरी गई एंटीक बंदुकै, रायफल, तलवार, भाला और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।
चोरी के इस मामले का रविवार को पुलिस कंट्रोल रुम पर एसपी अमित सिंह और एएसपी डां. राजेश सहाय ने खुलासा किया। इस दौरान सैलाना के महाराज विक्रमसिंह पिता दिग्विजयसिंह भी मौजुद थे। एसपी अमित सिंह ने बताया कि 23 दिसम्बर 2017 को सैलाना पैलेस में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। फरियादी विक्रमसिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।
एंटीक वस्तुएं ले गए थे चोर
पुलिस के अनुसार बदमाश वहां से किमती सामान ,चांदी की 4 ट्राफी , एक चांदी का फूलदान,एक 12 बोर की एंटीक बंदुक,एक एंटीक रायफल पाईन्ट 22,एक एंटीक रायफल पाईन्ट 30/0608, लोहे की पुरानी तलवार,एंटीक  06 भाले व एटींक लोहे की कटारे चुरा कर ले गए।
यह हुए गिरफ्तार
चोरी के इस हाइप्रोफाइल मामले में एसपी अमित सिंह द्वारा एएसपी डां. राजेश सहाय के निर्देशन में टीम का गठन किया था। पुलिस ने प्रतापगढ राजस्थान से सन्नी पिता राजु हाल मुकाम सैलाना निवासी प्रतापगढ, अशोक पिता लक्ष्मण निवासी प्रतापगढ, अनिल पिता राजु निवासी प्रतापगढ, बंटी पिता श्याम निवासी प्रतापगढ औैर सलमान पिता अयुब निवासी प्रतापगढ को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है, जबकि नरेन्द्र पिता रमेश निवासी प्रतापगढ, पीयुष पिता सत्यनारायण, भुपेन्द्र पिता जगदीश और श्याम निवासी प्रतापगढ की तलाश की जा रही है।
ऐसे पहुंचे आरोपियों तक
एसपी अमित सिंह ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए गठित टीम को जांच के दौरान  मुखबीर से सूचना मिली की संदेही सन्नी पिता राजु  निवासी प्रतापगढ राजस्थान व उनके साथीयो ने महल में चोरी की तथा माल प्रतापगढ राजस्थान में छुपा रखा है और उसे बेचने वाले है। सूचना मिलने पर टीम को प्रतापगढ राजस्थान रवाना किया गया। पुलिस टीम ने वहां संदेही  सन्नी  व उसके साथीयो के यहां तलाश की और उन्हे सैलाना लेकर आए। पुछताछ में सन्नी ने बताया कि वह वर्तमान में सैलाना रहता है। करीब 4 माह पूर्व बडे पापा के देहांत के कार्यक्रम के दौरान उसके रिश्तेदार अनिल , काका ससुर अशोक उनके दोस्त नरेन्द्र आये थे। उन तीने ने रुपये की आवश्यकता होने की बात कही थी। सन्नी को यह बात पता थी कि महाराज विक्रमसिंह बाहर गए हुए है,  जिसके बाद चारों ने महल में चोरी की योजना बनाई। चारो आरोपी महल मे पीछे के रास्ते से सीताफल के पेड़ से महल मे चढे और पीछे के दरवाजे का बोल्ट खोलकर व ताला तोडकर महल के अंदर प्रेवश किया।  आरोपियों ने साईड वाले कमरे मे पलंग के अन्दर रखी 3 बंदुके व पास के कमरे में रखी चांदी की चार ट्राफी व हाल मे सजावट की तलवारे व भाले चोरी किए और उन्हे एक प्लास्टिक की पाल मे बांध कर सुबह बस से प्रतापगढ चले गए। पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले अशोक के घर पर चोरी का सामान रखा था, बाद में आरोपियों ने बंटी उर्फ सिध्दार्थ के माध्यम से रुपये की आवश्यकता होने से एक बंदुक सिध्दार्थ के दोस्त सलमान को 50000 रुपए में बेच दी।  पीयुष  को 1 तलवार ,4 कटार, 1 भाला 3000 रु.मे बेचना एवं भुपेन्द्र सोनी को चादी की ट्राफी व एक फूलदान तोडकर तीस हजार  रु मे बेचना बताया । अनिल ने  श्याम को 3 कटार  और 1 भाला 1000 रुपए मे बेचा था। बाकि सामान एक बंदूक, एक तलवार, एक भाला अनिल ने अपने पास रख लिया था और  सन्नी ने 1 बंदुक ,2 तलवार ,3 भाले अपने पास रखे । इसी तरह  अशोक ने  1 तलवार ,1 कटार एवं फुलदान को बेचने के एवज मे भुपेन्द्र सोनी से 200 ग्राम चांदी का एक कड़ा खरीद लिया था। गिर तार आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया गया है, शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह समान हुआ बरामद
आरोपी सन्नी से 1 बंदुक, 2 तलवार, आरोपी अशोक से एक चांदी का कड़ा,1 तलवार, 1 कटार बरामद की गई। आरोपी अनिलसे एक 12 बोर बदुंक, एक तलवार और 1 भाला बरामद किया गया। आरोपी बंटी से 2 तलवार और सलमान से 1 बदुंक बरामद की गई। बरामद हुए सामान का मुल्य दस लाख के लगभग है।
इनकी रही भूमिका
इस हाई प्रोफाइल मामले के खुलासे में सैलाना एसडीओपी मान सिंह चौहान, सैलाना थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर, एएसआई शिवनाथसिंह राठौड़, आरक्षक मनोहर, राहुल जाट, शौकीन धाकड़ ,उमेश प्रजापति, अनिल सोलंकी, साइबर सेल के आरक्षक हिम्मत सिंह एवं मनमोहन शर्मा की भूमिका रही। SP अमित सिंह ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।



 

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.