रतलाम, 15 मई(खबरबाबा.काम)। शहर में जलसकंट और उसके बाद शहर विधायक द्वारा निजी राशी से निगम को दी गई पानी की मोटरों को लेकर अब राजनीति गरमा गई है। मंगलवार को इस मामले में कांग्रेस पार्षद दल ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर कई तरह के आरोप लगाए और कटोरा-ढकोरा मार्च निकालने की भी बात कही। पत्रकार वार्ता में पारस सकलेचा ने इस मामले को लेकर कानूनी विशेषज्ञों से राय लेकर न्यायालय तक जाने की भी बात कही।
मंगलवार को निगम नेता प्रतिपक्ष यास्मिन शैरानी, पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने पत्रकारवार्ता कर शहर विधायक द्वारा निगम को दी गई मोटरों पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीतिक गुटबाजी का खामियाजा शहर की जनता भूगत रही है। राजनीतिक फायदे के लिए जनता को जलसंकट का सामना कराया गया। कांग्रेस नेता पारस सकलेचा और नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि साढे चार लाख कीमत की मोटरों को 13 लाख का बताया जा रहा है, जबकि विधायक को यदि मदद करना थी तो वे विधायक निधी से भी मोटरे दे सकते थे। कांग्रेस नेताओं ने मोटरों के बील, ग्यारंटी कार्ड भी जनता के सामने जारी करने की बात कही। कांग्रेस नेताओ ने निगम द्वारा मोटर दान लेने की निंदा करते हुए यह भी कहा कि जो मोटरे दी गई है, वह शो-पीस के रुप में पड़ी हुई है। कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने कहा कि निगम इस तरह कोई वस्तु दान ले सकता है या नहीं, इसके लिए वे कानुन विशेषज्ञ से संपर्क करेगेें और विशेषज्ञों की राय हुई तो न्यायालय में भी मामला ले जाएगें। नेता प्रतिपक्ष यास्मिन शैरानी ने कहा कि इतने सालों में एसा महापौर और परिषद आज तक नही देखी। पत्रकार वार्ता के अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, पार्षद शांतिलाल वर्मा, जेम्स चाको, रजनीकांत व्यास, साबीर हुसैन, रजनीकांत व्यास, राजीव रावत, सुजीत उपाध्याय आदी मौजुद थे।
यह आरोप भी लगाए
-सीवरेज के नाम पर भी जनता को परेशान किया जा रहा है। मकानों को सिवरेज सिस्टम से जोडऩे के लिए प्रत्येक मकान में तोडफ़ोड़ करना होगी।
-फोरलेन में मनमाफिक चौड़ाई तय हो रही है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है।
-सफाई व्यवस्था के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
-40 कालोनियों में लाल पानी निकल रहा है।
-आपसी खिंचतान में अभी तक निगम का बजट पेश नहीं हो पाया है।
-अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस पार्षद दल शहर में कटोरा-ढकोरा मार्च निकालेगा।
Trending
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
