रतलाम, 8 जून(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में पहुँचकर ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उपयंत्रियों को निर्देश दिए कि वे अपनी दौरा डायरी अनुमोदित करवाए। अपना साप्ताहिक भ्र्रमण कार्यक्रम बनाते हुए जानकारी जनपद पंचायत के सीईओ को प्रस्तुत करे। सीईओ के माध्यम से जानकारी जिला पंचायत रतलाम को प्राप्त होगी। बैठक में जिपं सीईओ सोमेश मिश्रा, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अनुप मिश्रा तथा मनरेगा एवं आरइएस के उपयंत्री उपस्थित थे।
कलेक्टर ने समीक्षा में इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि जिले के सैलाना जनपद के वर्ष 2016-17 के आवास निर्माण बड़ी संख्या में लंबित है। उन्होंने इआरएस के प्रति भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा उपयंत्रियों की समीक्षा बैठक में सही ढंग से समीक्षा नहीं की जाती है। कलेक्टर ने कहा कि मनरेगा में गतवर्ष की तुलना में दुगुना बजट शासन द्वारा दिया गया है, परन्तु कार्य की संख्या जिले में कम है। कार्यां की संख्या में अपेक्षित वृद्धि की जाए। उपयंत्री कोई भी कार्य शुरू करने से पूर्व स्थल की पटवारी रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्राप्त करे। सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल भवनों के निर्माण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने भवनों के निर्माण के लंबित स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सबसे बेकार परफार्मेंन्स वाले उपयंत्रियों की सेवा समाप्त की जाए। कलेक्टर ने नए बनने वाले शासकीय भवनों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत में चल रहे उन्नयन कार्यां का निरीक्षण किया
बैठक के बाद कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने जिला पंचायत रतलाम में किए जा रहे उन्नयन कार्यां का निरीक्षण किया। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा 19 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे इन कार्यां के तहत जिला पंचायत के विभिन्न कक्षों का उन्नयन तथा कार्यालय परिसर का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत को आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
