रतलाम,14जून(खबरबाबा.काम)। रतलाम के समीप पलसोडी गांव में गुरुवार शाम तेज गति से आई बस ने सड़क किनारे खडे 4 साल के मासूम को चपेट में ले लिया। इस दौरान असंतुलित बस ने एक बाइक को भी टक्कर मारी जिसमें चालक की मौत हो गई और पीछे बैठा युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ ने बस में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस के अनुसार घटना में अमृत पिता मुकेश 4 वर्ष और बाइक पर सवार बल्लू 25 की मौत हुई है। बाइक पर पीछे बैठा उमराव सिंह 32 घायल हुआ है। बस रतलाम से रावटी की ओर जा रही थी। घटना के समय बच्चा सड़क किनारे खड़ा हुआ था उसे बचाने के चक्कर में बस बाइक से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर बच्चे को चपेट में ले लिया। मौके पर हुई दो मौत के बाद यहां जमा भीड़ ने बस पर पथराव कर दिया। इस दौरान मार्ग से गुजर रही एक अन्य बस पर भी पत्थर लगने से उसके कांच टूट गए। उसके बाद भीड़ ने मौके पर खड़ी बस में आग लगी। सूचना मिलने पर रतलाम से एएसपी प्रदीप शर्मा ,सीएसपी विवेक सिंह चौहान एवं दीनदयाल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल के साथ दोनों शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर शुक्रवार सुबह शव का पीएम होगा।
एएसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गांव पलसोडी में पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही पेट्रोलिंग भी की जा रही है।

Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
