रतलाम,20जुलाई(खबरबाबा.काम)। शहर के औद्योगिक थाना अंतर्गत अलकापुरी क्षेत्र में स्थित किराए घर में रहने वाले एकयुवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने फांसी कमरे में लगे पर्दे के हुक पर रस्सी बांधकर लगाई है।
घटना का खुलासा मृतक के साथ काम करने वाले एक अन्य युवक के उसके घर पहुंचने पर हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ झाबुआ जिले के पेटलावद से परिजन रतलाम पहुंचे। युवक पेशे से एमआर का काम करता है, उसके फांसी लगाए जाने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस के अनुसार घटना में पेटलावद हाल अलकापुरी निवासी पंकज मुलैवा 31वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पंकज रतलाम में रहकर एमआर का काम करता था। यहां अलकापुरी में वह किराए के कमरे में अकेला रहता था, उसका परिवार पेटलावद में रहता था। उसकी मौत का खुलासा उसके द्वारा सुबह मैनेजर का फोन नहीं उठाने पर कंपनी के एक अन्य कर्मचारी के उसके कमरे पर पहुंचा तब हुआ। दोस्त को फांसी पर देख उसने आस-पास के कुछ लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटनास्थल को देखने के बाद पुलिस ने एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल को सूचना दी, तो वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए। सूचना पर पंकज के परिवार के सदस्य भी यहां पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.