रतलाम,28जुलाई(खबरबाबा.काम)। एसपी गौरव तिवारी के अल्टीमेटम के बाद थाना स्तर पर जुए -सट्टे के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है । शुक्रवार रात को बिलपांक, नामली और रिंगनोद थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में जुए पर दबिश देकर करीब 28 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बिलपांक थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धराड़ गांव में दबिश देकर जुआ खेलते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें धराड़ गांव निवासी तेजराम पिता रामचंद्र , कैलाश पिता राधाकिशन , कैलाश पिता रामचंद्र , दिनेश पिता मोतीलाल , दिनेश पिता बद्रीलाल , बद्रीलाल पिता अंबाराम , कन्हैयालाल पिता अंबाराम और रघु पिता रणछोड़ को जुआ खेलते पकड़ा है। जिनके पास ताश पत्ती सहित जुआ राशि 9 हजार 36 रुपए जब्त किए हैं।
नामली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंचेड से जुआ खेलते पांच लोगों को पकड़ा है। इनमें पंचेड़ गांव निवासी रमेशदास पिता गोवर्धनदास , फकरूद्दीन पिता एहमदनूर, भुरालाल पिता शंकरलाल, मुकेश पिता रतनलाल और विमल पिता यशवंत सिंह को जुआ खेलते पकड़ा है। वहीं दूसरी और नामली में एक और स्थान से जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा है। इनमें टाटानगर निवासी विक्की उर्फ विनोद पिता राजेंद्र , लाखन सिंह पिता अंतर सिंह , राकेश पिता मांगीलाल, अर्पित पिता प्रकाशचंद्र , पंकज पिता राजेद्र , करण उर्फ अज्जू पिता रमेशचंद्र और अरूण पिता इंदरमल को जुआ खेलते पकड़ा है।
रिंगनोद थाना क्षेत्र के ढोढर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ग्राम पिपल्या जोधा के शासकीय कुवे के पास से जुआ खेलते मोबिन पिता अब्दुल रशीद , अब्दुल रशीद पिता मोहम्मद सुलेमान, विकास पिता घनश्याम और पिपल्या जोधा निवासी राकेश पिता गोवर्धनलाल को पकड़ा है। इनके पास ताश पत्ती सहित जुआ राशि 2100 रुपए जब्त की है। वहीं ग्राम पिपल्या जोधा के भोलेनाथ मंदिर के पास से जुआ खेलते चार लोगों को पकड़ा है। इनमें पिपल्याजोधा गांव निवासी मेहबूब पिंजारा पिता इब्राहिम, कारूदास पिता कन्हैयालाल बैरागी, लाखन सिंह पिता रूप सिंह और गोपाल पिता शोभाराम को जुआ खेलते पकड़ा है। इनके पास से ताश पत्ती सहित जुआ राशि 1700 रुपए जब्त किए हैं।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
