रतलाम, 12जुलाई(खबरबाबा.काम)। माणक थाना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात बदमाश बीती रात दो दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दे गए।बदमाशों ने धानमंडी स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान और उसके पास स्थित एक और दुकान को निशाना बनाया। एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात करते नकाबपोश बदमाश कैद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
माणक थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने जानकारी देते बताया कि चोरी की वारदात धान मंडी स्थित झूम कलेक्शन में हुई है ।बदमाश दुकान की शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 7हजार रुपए नगद एवं कुछ सामान चोरी कर ले गए ।दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में वारदात कैद हुई है ,जिसमें दो नकाबपोश चोरी करते नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे के समय अनुसार वारदात सवा तीन से साढे तीन बजे के लगभग की है ।बदमाशों ने इस दुकान के पड़ोस में स्थित एक और दुकान आर. एस. सेल्स एजेन्सी को भी निशाना बनाया और वहां से गल्ले में रखे करीब 1000 रुपए नगदी चोरी कर ले गए ।एजेंसी संचालक भगवान दास सोमनानी ने बताया कि पिछले वर्ष भी दोनों दुकानों में एक साथ बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सूचना मिलने पर माणक थाना प्रभारी नरेंद्र यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
