Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

March 16, 2026

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

March 16, 2026

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Tuesday, March 17
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»रतलाम

रतलाम: युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर शव रखकर किया जाम… वाहनों की लगी कतारें

By EditorOctober 21, 2024Updated:October 21, 2024 रतलाम No Comments2 Mins Read

रतलाम: युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर शव रखकर किया जाम… वाहनों की लगी कतारें

रतलाम, 21अक्टूबर (खबरबाबा.काम)। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे एटलेन पर बीती शाम एक युवक की वाहन की टक्कर से मौत होने से आक्रोशित आदिवासी ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर को एटलेन पर चक्काजाम कर दिया है। दोपहर से शुरु हुआ चक्काजाम समाचार लिखे जाने तक जारी है। एटलेन के दोनो और वाहनों की कतारें लग गई है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी,चक्काजाम जारी रहेगा। मौके पर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडीयार,जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशू निनामा समेत कई आदिवासी नेता मौजूद है। वहीं सैलाना एसडीएम मनीष जैन समेत प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद है।
मौके पर मौजूद जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशू निनामा ने मीडिया को बताया कि रावटी तहसील के ग्राम खोडी डोडियार का निवासी 35 वर्षीय बालचन्द पिता वरसिंह डोडियार रविवार शाम करीब सा7 बजे अपने खेत से घर जाने के लिए निकला था और घर जाने के लिए एटलेन को पैदल पार कर रहा था कि तभी एक वाहन ने उसे पीछे से जोरदार चक्कर मारी,जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बालचन्द को टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन वहां से भाग निकला। अभी तक उसका कोई पता नहीं है। मृतक बालचन्द का सुबह पोस्टमार्टम किया गया।
बालचन्द की मृत्यु से आक्रोशित पूरे इलाके के ग्रामीणों ने उसके शव को एटलेन पर रखकर चक्कजाम कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि एटलेन बन जाने के बाद उन्हे अपने घर से खेत जाने और बच्चों को अपने स्कूल जाने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसी वजह से एटलेन पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। अब तक तीन लोग अपनी जान गंवा चुके है। वैकल्पिक मार्ग दिए जाने की मांग को लेकर चक्काजाम किया जा रहा है।
चक्काजाम की खबर मिलते ही सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार भी प्रदर्शन स्थल पर पंहुच गए थे। चक्काजाम के कारण एटलेन एक्सप्रेस वे पर दोनो ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई है। सैलाना एसडीएम मनीष जैन समेत अनेक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद है और गुस्साए ग्र्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथारिटी) के अधिकारी मौके पर पंहुच कर वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं कराएंगे यह प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।
Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.