रतलाम, 18जुलाई(खबरबाबा.काम)। जिले में महिला सुरक्षा के लिए एसपी गौरव तिवारी ने सहेली हेल्पलाइन योजना शुरू की है। इस योजना में दिए गए नंबर पर महिलाएं ,युवतियां, बच्चियां कॉल करके ,मैसेज से अपनी परेशानी बता सकती है । शिकायत पर पुलिस तत्काल एक्शन लेगी ।खास बात यह है कि शिकायत पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
एसपी गौरव तिवारी ने सहेली हेल्पलाइन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि देखने में आ रहा है कि कई बार नाबालिग बच्चियों ,युवतियों ,महिलाओं की फेक ID बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है ।उनसे छेड़छाड़ की घटनाएं होती है एवं अन्य तरीके से भी परेशान किया जाता है। जिसे विभिन्न कारणों से कई बार वह अपने परिजनों को भी नहीं बता पाती है ।इसके लिए एसपी गौरव तिवारी ने सहेली हेल्पलाइन योजना शुरू की है। जिसका नंबर 75876 21691 है। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि इस नंबर पर परेशान महिलाएं ,बच्चीयां,युवतियां कॉल करके, मैसेज करके या WhatsApp करके अपनी परेशानी बता सकती है ।उनकी शिकायत को ही आवेदन मांग कर पुलिस तत्काल संबंधित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी ।एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि शिकायत पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस शिकायत करने वाली महिला , युवती या उसके किसी परिजन से बयान तक भी नहीं लेगी। संबंधित आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और आईपीसी की अन्य धारणाओं में प्रकरण दर्ज करने के साथ ही आरोपी की मोबाइल की सिम डीएक्टिवेट कराने,उसे ब्लैक लिस्ट करने और Facebook प्रोफाइल को डिलीट करने की कार्रवाई भी पुलिस करेगी। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि सहेली हेल्पलाइन योजना की पूरी निगरानी उपनिरीक्षक स्तर की महिला अधिकारी करेगी । एसपी ने महिलाओं से सहेली हेल्पलाइन योजना के माध्यम से उन्हें परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कराने की अपील भी की है।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
