रतलाम, 20अगस्त(खबरबाबा.काम)।शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के घरों पर ई-चालन पहुंचने लगे हैं ।अभी तक तीन ई-चालन यातायात पुलिस पहुंचा चुकी है ।जिसमें हेलमेट नहीं पहनने पर भी चालानी कार्रवाई की गई है।
एसपी गौरव तिवारी ने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोग खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश यातायात पुलिस को दिए हैं ।पूर्व में एसपी ने नियमों का उल्लंघन करने पर ई-चालान बनाए जाने की बात कही थी, जिसका रविवार से पालन भी शुरू कर दिया गया है ।अभी तक पुलिस तीन ई चालान नियमों का उल्लंघन करने वालों के यहां भेज चुकी है ।जिसमें हेलमेट नहीं पहनने पर भी चालानी कार्रवाई करना शामिल है। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि शहर के बाहरी क्षेत्र , हाईवे से लगे क्षेत्रों में हेलमेट नहीं पहन कर दो पहिया चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि तीन सवारी बैठा कर वाहन चलाने ,तेज गति से वाहन चलाने,रेड लाइट जंप करने ,सड़क पर कहीं भी वाहन पार्क करने पर संबंधित के घर ई-चालान पहुंचाने की कार्यवाही की जाएगी और जुर्माना वसूला जाएगा ।पुलिस ने सभी नागरिकों से यात्रा नियमों का पालन करने की अपील की है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.